Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में घर में लगी आग, तीन गाय जलीं:परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों का सामान राख

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थांबा गांव में देर रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और तीन दुधारू गायों की भी मौत हो गई। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। यह घटना बीती देर रात लगभग 2:00 बजे हुई, जब श्री कृष्णा पुत्र स्वर्गीय भैरव प्रसाद का परिवार घर के भीतर सो रहा था। आग की लपटें उठते ही परिवार के सभी सदस्य, जिनमें उनके तीन बेटे भी शामिल हैं (एक दिव्यांग), जान बचाकर बाहर भागे। आग इतनी भीषण थी कि बगल के घर में बंधी तीन दुधारू गायें भी इसकी चपेट में आ गईं और जलकर मर गईं। घर के भीतर रखा सारा घरेलू सामान, फर्नीचर और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं पूरी तरह से जलकर राख हो गईं, जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दे दी है। सुबह होते ही रिश्तेदारों और परिचितों का घर पर आना-जाना लगा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बुद्ध पूर्णिमा पर निकली शोभायात्रा:लोगों ने गौतम बुद्ध के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
    Next Article
    प्रतापगढ़ में करंट लगने से लाइनमैन की मौत:ट्रांसफार्मर ठीक करते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment