Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 2027 जनगणना पूरी तरह डिजिटल:DM ने की समीक्षा बैठक, मोबाइल ऐप से डेटा एंट्री, सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में 2027 की जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कैम्प कार्यालय के सभागार में हुई, जिसमें जनगणना से जुड़ी कार्यप्रणाली और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 2027 की जनगणना देश की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें आंकड़ों का संग्रह पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। प्रगणक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सीधे स्मार्टफोन पर परिवारों से जानकारी एकत्र करेंगे। साथ ही, नागरिकों को वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इस दौरान मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे केवल अधिकृत जनगणना कर्मियों को ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी दें और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से जानकारी साझा न करें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण शुरू होने से पहले सभी स्तरों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों की ड्यूटी सीएमएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को सटीकता, निष्पक्षता एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनगर समाज का अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान:जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से नाराजगी; शासन-प्रशासन पर भेदभाव का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में 4 दुकानों में भीषण आग:धू-धूकर जले रजाई-गद्दे, फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर दुकानदारों ने सड़क जाम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment