Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 4 दुकानों में भीषण आग:धू-धूकर जले रजाई-गद्दे, फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर दुकानदारों ने सड़क जाम किया

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सीतापुर हाईवे किनारे स्थित चार दुकानों में भीषण आग लग गई। स्टेट बैंक के सामने हुई इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे देरी से मौके पर पहुंचीं। इस दौरान आग ने रजाई-गद्दा, चाय की दुकान, जनरल स्टोर और गैस चूल्हा की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। रजाई-गद्दा दुकान के मालिक शिव सेवक मिश्रा ने बताया कि उन्हें रात करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। उनके पहुंचने तक लाखों रुपए का सामान जल चुका था। बल प्रयोग के बाद खाली हो सकी सड़क दमकल विभाग की देरी से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और बाद में बल प्रयोग कर सड़क खाली कराई, जिससे यातायात बहाल हो सका। लोगों का कहना था कि दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक अधिकांश सामान जल चुका था। पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 2027 जनगणना पूरी तरह डिजिटल:DM ने की समीक्षा बैठक, मोबाइल ऐप से डेटा एंट्री, सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प
    Next Article
    नोएडा डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल करने वाले 4 गिरफ्तार:फ्रेंड रिक्यूवेस्ट भेजकर करते दोस्ती, फिर बुलाकर बनाते वीडियो, लूटपाट और करते धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment