Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल करने वाले 4 गिरफ्तार:फ्रेंड रिक्यूवेस्ट भेजकर करते दोस्ती, फिर बुलाकर बनाते वीडियो, लूटपाट और करते धोखाधड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा की थाना सेक्टर-126 पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी करने वाले चार पकड़े है। इनके पास से एक डायमंड का सलिटेयर नग, जुलरी और 14 हजार 530 रुपए कैश मिला है। इनके नाम सुशांक सिंह, प्रदीप, रोहित कुमार और .वासु है। इन सभी की उम्र करीब 20 से 25 साल तक है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि ये चारों शातिर किस्म के लोग है। फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग करके कमरा लेते है। अपनी वास्तविक पहचान छिपाते है। इन लोगों ने डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाई है। जिसके जरिए ये लोग अन्य युवाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे संपर्क करते। एक बार बातचीत शुरू होने पर ये उन्हें मिलने के लिए अपने किराए के पते पर बुलाते है। जब पीड़ित द्वारा बताए गए पते पर पहुंचता है। उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करते है। यहीं नहीं पीड़ित को डराकर एवं धमकाकर उससे नगद धनराशि वसूल करते है। उसके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण भी छीन लेते है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी करते है। साथ ही उनके खातों से पैसा ट्रांसफर तक करवा लेते है। पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले ग्राइंडर ऐप क्या है ग्राइंडर एक डेटिंग और सोशल नेटवर्किंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से विशेष कम्युनिटी के लोग नए लोगों से मिलने, चैट करने और डेटिंग के लिए करते हैं। यह ऐप लोकेशन के आधार पर आसपास के लोगों को दिखाता है, जिससे यूजर आसानी से किसी से संपर्क कर सकते हैं। नोएडा में इस ऐप का काफी प्रचलन है। पूर्व में भी इस प्रकार के ऐप से दोस्ती कर लोगों के साथ ठगी की जा चुकी है। कई यूजर इस ऐप पर अपनी फर्जी आइडी बनाते हैं। उनका मकसद अपराध करना होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 दुकानों में भीषण आग:धू-धूकर जले रजाई-गद्दे, फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर दुकानदारों ने सड़क जाम किया
    Next Article
    औरैया में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सरिया और वाहन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment