Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने रामादेवी चौराहे पर वसूली का मुकदमा दर्ज कराया:स्टैंड संचालक समेत 5 लोगों पर जबरन धन उगाही का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रामादेवी चौराहे पर टैक्सी और ऑटो चालकों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। व्यावसायिक मैक्सी कैब/टैक्सी चालक संघ के एक पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि रामादेवी चौराहे पर अवैध स्टैंड संचालित कर चालकों से जबरन धन वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मनोज कुमार के अनुसार, रामादेवी से लखनऊ रोड स्थित सूर्या हॉस्पिटल के पास कुछ लोग अवैध स्टैंड चला रहे हैं। ये लोग टैक्सी और ऑटो चालकों से रोजाना जबरन वसूली करते हैं। पैसे न देने पर धमकाते और मारपीट करते हैं। पीड़ित ने मुकेश यादव, संतोष निषाद, पिच्ची, मार्शल और सरवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के मुताबिक, कथित वसूलीकर्ता चालकों से जबरन पैसे मांगते हैं और विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी देते हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चालकों की रोजी-रोटी सुरक्षित की जाए। कानपुर में अवैध ऑटो और टैक्सी स्टैंड को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। हाल ही में शहर में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के बढ़ते जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सत्यापन और निगरानी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने अव्यवस्थित स्टैंड और अनधिकृत संचालन पर सख्ती बरतने की बात कही है। वहीं ऑटो चालक रमन श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, अनुज वर्मा ने बताया कि अवैध स्टैंड के चलते रोजाना चौराहे पर जाम लगता है। इस जाम की चपेट में आने रोजाना एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं। उसके बावजूद स्टैंड स्टैंड संचालक मनमानी करवाते हुए बीच सड़क में सवारी भरवाते हैं। उनका आरोप है कि वसूली ना देने पर गाली गलौज और मारपीट की जाती है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चौराहे पर लगातार अभियान चलाकर इसे जाममुक्त किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पड़रौना सीट पर कौन मजबूत, विधायक मनीष या कोई और:सपा से पूर्व मंत्री जावेद या पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव ? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    वाराणसी पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर को मारी गोली:बंदरगाह से भागा साथी तस्कर, ट्रक से 34 गोवंश बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment