Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ के बरना गांव में वृद्धा की हत्या का मामला:पुलिस की चार टीमें परिजनों और संदिग्धों से कर रही पूछताछ

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के भोल अमानी का पुरवा (बरना गांव) में 88 वर्षीय वृद्धा फुलझरिया की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब वृद्धा अपने घर में खुले दरवाजे के भीतर सो रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के बेटे स्वामीनाथ पटेल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसे थे और जेवरात लूटने का विरोध करने पर वृद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वॉट टीम समेत कुल चार टीमें गठित की हैं। ये टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं और परिजनों सहित कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है। हालांकि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। गांव में चर्चा है कि चांदी के जेवरात के लालच में ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस की सभी टीमें लगातार सक्रिय हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में एनएच के किनारे महिला का शव मिला:शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका
    Next Article
    अयोध्या में गर्मी के चलते श्रद्धालुओं में भारी कमी:पारा 42 डिग्री पार, 24 घंटे तक राहत के आसार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment