Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में गर्मी के चलते श्रद्धालुओं में भारी कमी:पारा 42 डिग्री पार, 24 घंटे तक राहत के आसार नहीं

    3 hours ago

    2

    0

    रामनगरी में गर्मी ने अब तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ दिन चढ़ते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्मी का असर अब रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं पर भी दिखने लगा है। श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आ गई है। हालात यह रहे कि दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग धूप से बचने के उपाय करते नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास कराया। 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की औसत कमी गर्मी के चलते अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आ गई है। श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से नीचे पहुंच गई है। मौजूदा समय में 40 हजार के आस–पास श्रद्धालु ही राम मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे है। सामान्य से अधिक गर्मी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिनभर मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। दक्षिण-पश्चिम दवाएं चलेगी। मंगलवार को अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी का असर और बढ़ गया। गर्मी से निजात के कोई आसार नहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी दिशा से सामान्य से तेज हवाएं चलने की संभावना है और तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। प्रशासन ने जारी किया एडवाइजरी विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान परिस्थितियां हीट वेव जैसी स्थिति की ओर संकेत कर रही हैं। ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के बरना गांव में वृद्धा की हत्या का मामला:पुलिस की चार टीमें परिजनों और संदिग्धों से कर रही पूछताछ
    Next Article
    अमरोहा में होमगार्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:25 से 27 अप्रैल तक 28,224 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, DM ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment