Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम शोभा यात्रा में लहराया फरसा-तलवारें:वीडियो वायरल कर खूब कर रहे कमेंट्स, x पर वीडियो डाल विपक्ष के सवाल

    22 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें जयंती में शामिल लोग तलवार और कटासा, फरसा लहराते दिख रहे है। वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बहुत सारे लोग कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो के साथ टिप्पणियां करते हुए पुलिस, प्रशासन को टैग किया जा रहा हैं। कोई नियमों का हवाला दे रहा है तो कोई पुलिस की सक्रियता, कानून व्यवस्था पर कमेट्स कर रहा है। जाम को लेकर भी शिकायत की जा रही है। परशुराम जंयती पर हो हल्ले का यह वीडियो खास चर्चा में है। विपक्षी पाटिर्यों के नेता एक्स (X) पर वीडियो डाल मुख्यमंत्री से सवाल कर रहे हैं कि क्या यही है प्रदेश की कानून व्यवस्था? जानिये क्या है पूरा मामला प्रयागराज के कोरांव बाजार के रविवार को प्रमोद मिश्र पायसी और जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चौबे उर्फ पिंटू चौबे की अगुवाई में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारी जनसंख्या में लोग शामिल हुए। यह यात्रा कोरांव बाजार पहुंची। इस दौरान यात्रा को बीच बाजार रो दिया गया और जमकर नारेबाजी होने लगी। फरसा तलवार लहराते गाने पर डांस करने लगे। इससे बाजार जाम लग गया और वाहनों की कतार लग गई। सोमवार को वीडियो वायरल हुआ सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा है। सपा के लोहिया वाहिनी प्रयागराज जिलाध्यक्ष पवन सिंघल पटेल ने एक्स (X) पर लिखा है।मुख्यमंत्री जी क्या यही है प्रदेश की कानून व्यवस्था? किस कानून के तहत भीड़ पुलिस के सामने हाथ में तलवार लहराते शांति व्यव्स्था भंग कर रही और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। जबकि आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाधक्ष दिनेश चौधरी ने कहा की 1959 आर्म्स एक्ट के तहत सड़को पर हथियार लेकर लहराना कानूनन अपराध है,लेकिन कोरांव में कानून व्यवस्था ध्वस्त देखी गई। इसी तरह एडवोकेट व भीम आर्मी के नेता लवकुश कुमार, कमलेश गौतम, शिवम राव ने भी योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। दिनदहाड़े हथियार लहराए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में “जन आक्रोश महिला पद यात्रा”:सीएम आवास से विधानभवन तक निकाला जाएगा मार्च; योगी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
    Next Article
    पीलीभीत में सरकारी जमीन पर कब्जे से सड़क निर्माण रुका:बड़ा खुदागंज में भू-माफियाओं पर सभासद ने लगाए गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment