Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में बीसी सखियों का प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन:75 हजार ऋण माफी और मानदेय की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर जनपद की बैंक कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) सखियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 75 हजार रुपये का ऋण माफ करने और निश्चित मासिक मानदेय तय करने की मांग की। सखियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनका चयन किया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें 75 हजार रुपये का ऋण दिया गया था। शुरुआती छह महीनों तक उन्हें 4 हजार रुपये का मानदेय भी मिला, लेकिन उसके बाद यह मानदेय बंद कर दिया गया। बीसी सखियों के अनुसार, उन्हें दिए गए 75 हजार रुपये के ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज भी लगाया जा रहा है, जिसे चुकाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। उनका कामकाज भी ठीक से नहीं चल पा रहा है, क्योंकि उन्हें 1000 रुपये के लेनदेन पर केवल 1 रुपये का कमीशन मिलता है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण उन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं और अन्य बैंकों से लेनदेन को अधिक सुरक्षित मानते हैं। इस कारण उनकी आय और भी कम हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बीसी सखी अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन पर्याप्त आय न होने से वे आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने 75 हजार रुपये का ऋण माफ करने और एक निश्चित मासिक मानदेय तय करने की मांग की। भदौरा ब्लॉक की सुमन कुमारी ने भी कहा कि कमाई न के बराबर है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। ग्राम गायघाट की बीसी सखी रेनू ने बताया कि इस काम के चलते उन्हें घर में भी ताने सुनने पड़ते हैं और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। सभी बीसी सखियों ने एक स्वर में सरकार से स्थायी या अस्थायी मानदेय उपलब्ध कराने और दिए गए ऋण को माफ करने की अपील की, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवनयापन कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में पेंशनरों का प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग में शामिल करने, पुरानी पेंशन बहाली की मांग
    Next Article
    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment