Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड:पालतू कुत्ते को भी जहर देकर सुलाया मौत की नींद, कर्ज के बोझ तले युवक ने किया सुसाइड

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में एक प्रॉपर्टी डीलर निखिल अरोरा ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पालतू कुत्ते को भी जहर दिया और कुत्ते की मौत के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर पर काफी कर्ज था और इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। अकेलेपन और आर्थिक तंगी ने छीन ली जिंदगी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर निवासी 33 वर्षीय निखिल अरोरा किराए के मकान में अकेले रहते थे। उनके साथ उनका एक पालतू कुत्ता भी रहता था। निखिल लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन पर काफी कर्ज हो गया था। बताया जा रहा है कि कर्जदार लगातार उनसे तकादा कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने जान दे दी। सोमवार शाम पुलिस को सुसाइड की सूचना मिली, जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। कमरे में बिखरा मिला मौत का सामान पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बेड पर निखिल अरोरा का शव पड़ा था और पालतू कुत्ता जमीन पर मृत अवस्था में था। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को सल्फास के पैकेट मिले हैं। माना जा रहा है कि निखिल ने पहले अपने प्रिय कुत्ते को जहर दिया और फिर खुद खा लिया। कुत्ते को मारने के पीछे यह वजह सामने आ रही है कि निखिल उससे बेहद लगाव रखते थे और उन्हें डर था कि उनके बाद कुत्ते की देखरेख कौन करेगा। इलाज और कर्ज ने छीन लिया पुश्तैनी मकान निखिल अरोरा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। कुछ समय पहले बीमारी के चलते उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। माता-पिता के इलाज के कारण उनका एकता नगर वाला मकान भी बिक गया था। इसके बाद से निखिल भारी कर्ज में दब गए थे और किराए के मकान में रह रहे थे। आखिरकार आर्थिक तंगी के कारण जब कोई रास्ता नहीं सूझा, तो उन्होंने यह कठोर कदम उठा लिया। मामले की जांच में जुटी इज्जतनगर पुलिस इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली थी कि एक युवक का कमरा अंदर से बंद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो निखिल और उनका कुत्ता दोनों मृत पाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि भारी कर्ज और आर्थिक तंगी की वजह से निखिल ने आत्महत्या की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग:पेंशनरों ने किया धरना, 10 सूत्रीय मांगें उठाईं
    Next Article
    हमीरपुर कलेक्ट्रेट में पेंशनर्स का धरना:DM के न मिलने पर अन्य अधिकारियों ने भी नहीं लिया ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment