Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 1500 बोरी सरकारी गेहूं जब्त:SDM-तहसीलदार ने गढ़ाथा, घुघुवा अमिरतेपुर में मारा छापा, 12 बिचौलिए सामने आए

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर के घाटमपुर के गढ़ाथा, अमिरतेपुर, घुघुवा गांव में एसडीएम और तहसीलदार ने एक सप्ताह में तीन जगहों पर छापा मारकर एक ट्रक समेत लगभग पंद्रह सौ सरकारी बोरियो में गेहूं सील लगा भरा पकड़ा है। SDM ने मामले की जांच शुरू की है। जांच में 12 बिचौलियों के नाम सामने आए है। ट्रक को कब्जे में लेकर घाटमपुर मंडी समिति में खड़ा कराया है। SDM के मुताबिक पूरे बिचौलिए के सिंडिकेट का खुलासा किया जाएगा। घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने तहसीलदार अंकिता पाठक के साथ उन्होंने एक सप्ताह में तहसील क्षेत्र के गढ़ाथा, अमिरतेपुर, घुघुवा गांवों में छापा मारकर लगभग पंद्रह सौ सरकारी बोरियो में गेहूं भरा पकड़ा है, जिसे सिलाई मशीन से सिला गया था। एक जगह पर ट्रक में बोरिया लादी जा रही थी, SDM ने ट्रक को घाटमपुर मंडी में खड़ा कराया गया है। तहसील प्रशासन की प्राथमिक जांच में लगभग 12 बिचौलियों के नाम सामने आए है। जो गेहूं खरीद केन्द्र प्रभारियों से साठ गांठ करके किसानों से सस्ते दामों में गेहूं खरीदकर गेहूं खरीद केंद्र में डालते है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो जांच में यह बात भी सामने आई है, कि यह लोग कई वर्षों से एक ग्रुप बनाकर सस्ते दामों में अनाज को खरीदकर केंद्रों में बेचने का काम कर रहे है। तहसील प्रशासन अनाज को खरीदने और बेचने के पूरे नेक्सेस का खुलासा करने का दावा कर रहा है। तीन अलग अलग जगहों पर पैक हो रही थी बोरिया घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि गढ़ाथा, घुघुवा, अमिरतेपुर तीनों जगह पर बोरियों में गेहूं पैक होता पाया गया, जिन्हें कब्जे में लिया गया है, गेहूं खरीद केंद्र में शामिल बिचौलियों के पूरी सिंडिकेट की जानकारी जुटाई जा रही है, जांच में अब तक 12 बिचौलियों के नाम सामने आए है। खरीद केंद्र में सक्रिय इस सिंडिकेट का पूरा खुलासा किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लिश में वीक होने से परेशान होकर सुसाइड:युवक ने ट्रेन आती देख ट्रैक पर सिर रखा, दो टुकड़े हुए; यूपी से भागकर यमुनानगर आया
    Next Article
    पंचायत चुनाव में देरी पर ग्रामीण नाराज:बागपत में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जल्द चुनाव कराने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment