Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लिश में वीक होने से परेशान होकर सुसाइड:युवक ने ट्रेन आती देख ट्रैक पर सिर रखा, दो टुकड़े हुए; यूपी से भागकर यमुनानगर आया

    6 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने सोमवार देर शाम ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। युवक ने अपना सिर ट्रैक पर रखा, जिसमें उसमें शरीर के दो टुकड़े हो गए। युवक यूपी के सहरानपुर से भागकर यमुनानगर आया था। सुसाइड करने से पहले उसने अपनी लाइव लोकेशन छोटे भाई को भेजी। GRP का कहना है कि मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद युवक का शव परिजनों के हवाले कर दिया। उसके परिवार ने इतना ही बताया है कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। इंग्लिश सब्जेक्ट में कमजोर होने की वजह से परेशान रहता था। पहले भी युवक घर से चला गया था। पहले जानिए युवक ने कैसे सुसाइड किया… ट्रैक पर सिर रखकर सुसाइड किया मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गगाल्हेरी निवासी लक्ष्य यादव (20) के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम उसने हमीदा के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। लोको पायलट के अनुसार युवक ट्रैक के पास खड़ा था। ट्रेन के नजदीक आने पर हॉर्न भी बजाया गया, लेकिन युवक अचानक ट्रैक पर आ गया और अपना सिर पहियों के नीचे रख दिया। शरीर दो हिस्सों में कटा इस हादसे में युवक का शरीर दो हिस्सों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान तलाशी के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान लक्ष्य यादव के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। सुसाइड पर जांच अधिकारी की अहम बातें… पिता ड्राइवर, भाई पढ़ाई कर रहा GRP थाना के जांच अधिकारी SI बोधराज ने बताया कि लक्ष्य के परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। उसके पिता मुकेश कुमार ड्राइविंग का काम करते हैं, मां गृहिणी हैं, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। लक्ष्य करीब 15 दिन पहले भी बिना बताए घर से चला गया था, जिसे बाद में दिल्ली से ढूंढकर लाया गया था। सरकारी नाैकरी की तैयारी कर रहा था SI के मुताबिक, 12वीं पास करने के बाद लक्ष्य इन दिनों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में रहता था। खासतौर पर अंग्रेजी विषय में कमजोरी के कारण वह ज्यादा परेशान रहता था। सोमवार सुबह वह अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों को लगा कि वह आसपास ही कहीं गया होगा। सुसाइड से पहले भाई को लाइव लोकेशन भेजी जांच अधिकारी ने आगे बताया कि शाम करीब छह बजे लक्ष्य ने अपने छोटे भाई के मोबाइल पर अपनी लाइव लोकेशन भेजी और लिखा- मैं यहां मौजूद हूं, आकर ले जा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। आशंका जताई जा रही है कि पढ़ाई के तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत:हरदोई में 4 फीट हवा में उछले, शवों के पास रोती रही 3 महीने की नवजात
    Next Article
    घाटमपुर में 1500 बोरी सरकारी गेहूं जब्त:SDM-तहसीलदार ने गढ़ाथा, घुघुवा अमिरतेपुर में मारा छापा, 12 बिचौलिए सामने आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment