Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रिंसिपल ने 5 साल की बच्ची से गंदी हरकत की:बलिया में चॉकलेट का लालच देकर बुलाया, फिर स्कूल के बाथरूम में ले गया

    8 hours ago

    1

    0

    बलिया में प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल ने 5 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत की। उसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने पहले अपने पास बुलाया। इसके बाद उसे फुसलाकर स्कूल के बाथरूम में ले गया। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि प्रिंसिपल एक और बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर चुका है। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल पर केस दर्ज किया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। घटना सिकंदरपुर की है। स्कूल से आने के बाद गुमसुम बैठी थी बच्ची प्राइमरी स्कूल सिवानकला में पढ़ने वाली 5 साल की बच्ची 28 अप्रैल को घर पहुंची। वह घर वालों से दूर गुमसुम सी बैठी थी। मां ने जब उससे कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बोली। मां ने सोचा स्कूल में डांट पड़ी होगी शायद इसलिए बच्ची चुप है। लेकिन जब बच्ची ने दो दिन बीत जाने के बाद भी किसी से बात नहीं की तो मां को शक हुआ। बच्ची की मां ने बड़े ही प्यार से बेटी को अपने पास बिठाया और उसकी उदासी की वजह पूछी। इसके बाद बच्ची रोने लगी। उसने अपनी मां को बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उसके साथ गंदी हरकत की है। बच्ची ने बताया- प्रिंसिपल ने चॉक देने के लिए बुलाया बच्ची ने मां से कहा- प्रिंसिपल मुझे चॉकलेट देने के बहाने बाथरूम में ले गए। वहां ले जाकर मेरे साथ गंदी हरकत करने लगे। वह मेरे साथ ऐसा कई बार कर चुके हैं। बच्ची ने यह भी बताया कि प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ने वाली एक और बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर चुके हैं। 20 सालों से एक स्कूल में तैनात है फैजुल्लाह बच्ची की आपबीती सुनकर उसकी मां के होश उड़ गए। मां ने तुरंत बाकी परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पहले डायल- 112 पर इसकी शिकायत की। इसके बाद 30 अप्रैल को सिकन्दरपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज करने के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया। उसे सिकंदरपुर-बलिया मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रिंसिपल फैजुल्लाह अंसारी सिकन्दरपुर के बढ्ढा मोहल्ले का रहने वाला है। वह प्राइमरी सिवानकला में पिछले 20 सालों से तैनात था। सीओ रसड़ा/ सिकन्दरपुर आलोक कुमार ने बताया कि बच्ची का शुक्रवार को सीएचसी सिकन्दरपुर में मेडिकल कराया गया। इसके बाद आरोपी प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। उसकी शादी नहीं हुई है। नौशाद ने 29 अप्रैल यानी दो दिन पहले महिला से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर वह महिला को छोड़कर भाग गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में धर्मगुरु ने विधवा से ₹10 लाख-जेवर हड़पे:फ्लैट पर गहने उतरवाए; बेटे को सरकारी नौकरी का लेटर थमाया, आधार कार्ड से खुली पोल
    Next Article
    'यूपी पुलिस आप न्याय करना, मैं जान देने जा रहा...':कानपुर में वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर भाजपा नेता ने जान दी, पत्नी से विवाद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment