Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुराने मकान का लेंटर गिरने से मलबे में दबा मजदूर,मौत:फिरोजाबाद में दूसरा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

    1 day ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में जसराना थाना क्षेत्र के गांव झपारा के मजरा नगला खुन्नी में रविवार शाम एक हादसा हो गया। एक पुराने मकान का लेंटर तोड़ते समय अचानक गिर गया, जिससे मलबे में दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला खुन्नी निवासी मामूद्दीन अपने पुराने मकान को तुड़वाकर नया निर्माण करा रहे थे। इस कार्य का ठेका शिकोहाबाद के काजी टोला निवासी इंतयार अली को दिया गया था। ठेकेदार ने रविवार सुबह तीन मजदूरों रणवीर (50), रहीस और महराज अली को काम पर भेजा था। शाम करीब 5 बजे तक मजदूर आधा लेंटर तोड़ चुके थे। महराज छत के ऊपर काम कर रहा था, जबकि रणवीर और रहीस नीचे खड़े थे। इसी दौरान बचा हुआ आधा लेंटर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। रणवीर और रहीस मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। तब तक मजदूर रणवीर की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल रहीस को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर जसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर कैंडल मार्च:ब्राह्मण समाज और वैश्य एकता परिषद ने दी श्रद्धांजलि, जांच की मांग की
    Next Article
    मथुरा में नीट का री-एग्जाम हुआ:6 केंद्रों पर 3380 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें कराई गईं बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment