Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में नीट का री-एग्जाम हुआ:6 केंद्रों पर 3380 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें कराई गईं बंद

    1 day ago

    1

    0

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) की परीक्षा रविवार को मथुरा के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में जिले के 3380 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराई गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय थे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए छह मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा पुलिस अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात थे। सीसीटीवी से होगी निगरानी अमरेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए थे कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। फोटोस्टेट और साइबर कैफे रहे बंद प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के समय केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित नहीं होने दी गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने तक केंद्रों के आसपास स्थित सभी फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रही, ताकि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनी रहे। अभ्यर्थियों ने कहा पहले लीक हुआ ,सिस्टम का फेलियर था री नीट पेपर देने आए अभ्यर्थियों ने कहा पहले लीक हो गया था। सिस्टम का फेलियर था,सरकार से यही डिमांड है आगे से ऐसा न हो। एक छात्रा ने बताया कि भविष्य में ऐसा न हो,इसका बच्चों पर बहुत असर पड़ता है। ब्रज नगर से आए सूरज ने बताया पहले मेरा सलेक्शन होने वाला था मेरे 590 मार्क्स बैठ रहे थे उस मेहनत पर पानी फिर गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुराने मकान का लेंटर गिरने से मलबे में दबा मजदूर,मौत:फिरोजाबाद में दूसरा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    लखनऊ योगकुलम व्यापार मंडल ने मनाया योग दिवस:विकास नगर में 300 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ भारत का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment