Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के जाने से आहत युवक ने दी जान:सचेंडी में पेड़ से लटका मिला शव, परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से आहत 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से लटकता शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार की लड़की से था प्रेम, शादी से किया इनकार बिनौर गांव निवासी प्रदीप का अपने ही परिवार की एक लड़की से पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने रिश्तेदारी का हवाला देकर इनकार कर दिया। कुछ दिन पहले प्रदीप लड़की को अपने साथ घर ले आया था, लेकिन समझाने के बाद उसे वापस भेज दिया गया। इसी बात से वह काफी आहत हो गया था। घर से निकला, रातभर नहीं लौटा शनिवार सुबह प्रदीप बिना कुछ खाए घर से निकल गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन और दोस्तों के जरिए उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास जंगल में आम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। परिजनों की सूचना पर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुआवजे की मांग पर किसानों का हाईवे पर धरना:फिरोजाबाद में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, 4 मई को होगी जमीन की पैमाइश
    Next Article
    युवक ने सर्राफा दुकान के ताले पर मारे पत्थर:बदायूं में थाने से चंद कदम दूर हुई घटना, लोगों ने रोका तो उन्हें भी दौड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment