Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका को जिंदा जलाया, हालत गंभीर:सगाई की खबर सुनकर पहुंची थी घर, युवक के भाई ने पेट्रोल छिड़कर लगा दी माचिस

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर हालत में युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवती अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। युवक की सगाई कहीं और तय हो गई थी। इसी कारण युवती परेशान था। प्रेमी के घर पहुंचते ही उसने प्रेमी से बहस शुरू कर दी। इसी बीच प्रेमी के भाई ने युवती पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दोनों में 3 साल से अफेयर चल रहा था शिकारपुर के मूर्ति विहार निवासी 20 साल की कशिश मीणा प्राइवेट टीचर है। कशिश का सालवानपुर निवासी आशीष से 3 साल से अफेयर चल रहा था। बताया जाता है कि दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी। वे शादी के लिए भी राजी थे। लेकिन इसी बीच आशीष के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। बहस के बीच भाई ने लगा दी आग शनिवार को आशीष ने कशिश को फोन कर बताया उसकी सगाई होने वाली है। वह दूसरी जगह शादी कर रहा है। यह सुनकर कशिश उससे मिलने सालवानपुर गांव पहुंची। यहां कशिश और आशीष के बीच बहस हुई। आरोप है इसी दौरान आशीष के भाई विवेक ने कशिश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने अपनी मां को फोन कर बुलाया चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पीड़िता ने अपनी मां को फोन कर बुलाया। सूचना मिलने पर डायल 112 और अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। झुलसी हुई युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिकारपुर ले जाया गया। नायब तहसीलदार विपिन वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एक साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा अफेयर को लेकर 25 नवंबर 2025 को अहमदगढ़ थाने में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था। तब दोनों परिवारों की आपसी सहमति और शादी की रजामंदी के बाद मामला शांत हो गया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से लड़का शादी के वादे से मुकरने लगा था। सीओ शिकारपुर शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- जिस सलीम का गला रेता गया, वो हत्यारा निकला:उम्रकैद हुई थी, 26 साल से फरार था; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जफराबाद सीट पर विधायक जगदीश नारायण को जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ हरेंद्र सिंह, सपा से आलोक त्रिपाठी
    Next Article
    करनैलगंज सीट पर विधायक अजय सिंह को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह, कांग्रेस से प्रमोद मिश्रा, बसपा से धर्मपाल गौतम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment