Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घायल युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया:ललितपुर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, नाले में बेहोशी के हालत में मिला था

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के ग्राम करगन में पांच दिन पहले घायल मिले एक युवक की शनिवार को ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान 28 वर्षीय रामअवतार पुत्र सर्वेश सिंह के रूप में हुई है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए ललितपुर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस बीच, ग्वालियर से रामअवतार का शव लेकर आ रही एम्बुलेंस को पुलिस ने हाईवे पर लखनपुरा के पास रोक लिया। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम करगन में 21 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे रामअवतार गांव के बाहर नाले में घायल और बेहोशी की हालत में मिला था। परिजनों ने उसे तत्काल ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रामअवतार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर उसे ग्वालियर भेजा गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने तुवन मैदान पहुंचकर बताया कि रामअवतार गांव के निवासी लल्लू पंथ की भांजी की शादी में गया था। रामअवतार दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से गांव लेकर आया था और उसने बारात का 5100 रुपये का टीका भी किया था। परिजनों के अनुसार, रात में बरातियों के बीच विवाद हो गया था। रामअवतार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिससे नाराज होकर बारातियों और लल्लू के परिजनों ने उसे खेत की ओर दौड़ाया और उसके साथ मारपीट की। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर भाग गए थे। रामअवतार की पत्नी ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोपियों पर तत्काल मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में डीसीएम बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत:तेज रफ्तार होने से सैलून में घुसा, पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाए
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गंगा में डूबने से युवक की मौत:दोस्तों संग नहाने गया था, गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment