Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनैलगंज सीट पर विधायक अजय सिंह को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह, कांग्रेस से प्रमोद मिश्रा, बसपा से धर्मपाल गौतम

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की करनैलगंज विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अजय सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 61% जनता का मत मिला है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। पार्टी पसंद के रूप में पहली पसंद बीजेपी है दूसरे नंबर पर सपा पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद विधायक अजय सिंह ही हैं। उन्हें 48% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर राहुल सिंह चौहान सिंह हैं इन्हें को 32% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व विधायक लल्ला भैया के बड़े पुत्र कुंवर शारदेन मोहन हैं, उन्हें 12% ने पसंद किया है। पूर्व विधायक लल्ला भैया के दूसरी पत्नी के बड़े बेटे कुंवर कामलेन मोहन सिंह को 6% लोगों ने पसंद किया है जबकि यहां पर 2% उम्मीदवारों को लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद दिग्विजय सिंह हैं इन्हें 78% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक सपा योगेश प्रताप सिंह हैं इनको 14%, और लेखराज यादव को 6% लोगों ने पसंद किया है। जबकि यहां पर दो परसेंट अन्य उम्मीदवार को जनता ने अपनी समाजवादी पार्टी की पसंद मानी है। बसपा में पहली पसंद धर्मपाल गौतम है इन्हें 25% लोगों ने पसंद किया है पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र गौतम को 13% लोगों ने पसंद किया है। सूर्यकुमार को 13% और अन्य उम्मीदवार को 49% लोगों ने पसंद किया है। यहां सबसे ज्यादा अन्य उम्मीदवार के रूप में जनता ने अपनी पसंद मानी है। कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद प्रमोद मिश्रा हैं इन्हें 59% लोगों ने पसंद किया है। त्रिलोकी नाथ तिवारी को 36% और अन्य उम्मीदवार को 5% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका को जिंदा जलाया, हालत गंभीर:सगाई की खबर सुनकर पहुंची थी घर, युवक के भाई ने पेट्रोल छिड़कर लगा दी माचिस
    Next Article
    परिवार पर हुई FIR के दबाव में बेटे ने की-आत्महत्या:शिक्षक दपंत्ति सुसाइड मामले में बहु के परिजनों ने कराया था मुकदमा, पोते को घर लाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment