Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर की मस्जिदों में जुटे अकीदतमंद:ताजुश्शरिया का उर्स अकीदत के साथ मनाया गया, उलमा ने बताया इल्मी योगदान

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में हुजूर ताजुश्शरिया मुफ्ती मुहम्मद अख्तर रजा खां अलैहिर्रहमा का उर्स-ए-पाक शुक्रवार को अकीदत और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। घंटाघर स्थित दारोगा मस्जिद अफगान हाता में कुरआन ख्वानी और फातिहा ख्वानी का आयोजन किया गया। इस दौरान नात व मनकबत पेश कर हुजूर ताजुश्शरिया को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। उलमा ने बताया इल्मी योगदान मस्जिद के इमाम कारी फिरोज आलम रजवी ने कहा कि हुजूर ताजुश्शरिया विश्व के प्रमुख आलिमों में शुमार थे। उन्होंने बताया कि उनके इल्म और फैसलों पर अहले सुन्नत व जमात के उलमा भरोसा जताते थे। उन्होंने आला हजरत की अरबी में लिखी कई किताबों का उर्दू में अनुवाद कर आम लोगों तक पहुंचाया और अपनी रचनाओं के माध्यम से विभिन्न मसलों का समाधान भी बताया। जटिल मसलों के समाधान में थी खास पहचान बेलाल मस्जिद अलहदादपुर के इमाम कारी शराफत हुसैन कादरी ने कहा कि हुजूर ताजुश्शरिया पेचीदा मसलों का समाधान करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने धर्म और दर्शन समेत कई विषयों पर लेखन किया। ‘अजहरुल फतावा’ उनके फतवों का प्रमुख संग्रह माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में दुरूद ओ सलाम पढ़कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। उर्स में कारी अंसारुल हक, मौलाना हिदायतुल्लाह अजहरी, कारी मुहम्मद अय्यूब सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में महिला टीचर से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक निलंबित:बीईओ की शिकायत पर BSA ने कार्रवाई की; पहले से ही आरोपी पर केस दर्ज
    Next Article
    अपर नगर आयुक्तों ने ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण:लखनऊ में खुद खाना चखकर परखी क्वालिटी, कर्मचारियों ने जताई थी नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment