Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर नगर आयुक्तों ने ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण:लखनऊ में खुद खाना चखकर परखी क्वालिटी, कर्मचारियों ने जताई थी नाराजगी

    3 hours ago

    2

    0

    नगर निगम द्वारा जनगणना के लिए ट्रेनिंग सेंटर में कर्मचारियों को दिए जा रहे घटिया खाने की शिकायत पर शनिवार को अपर नगर आयुक्तों ने औचक निरीक्षण किया। ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि सेंटर में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। शिकायत मिलते ही अपर नगर आयुक्त ललित कुमार और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता टीम के साथ ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। अधिकारियों ने किचन में जाकर बन रहे खाने का जायजा लिया। इसके बाद खुद खाना खाकर गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान दाल पतली और सब्जी में तेल की मात्रा ज्यादा मिली। रोटियां भी सही से सिकी नहीं थीं। कर्मचारियों ने बताया कि रोजाना यही स्थिति रहती है। कई बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं कर रहा। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने मेस संचालक को फटकार लगाई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मानक के अनुसार पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठेकेदार को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर में खाने की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की मस्जिदों में जुटे अकीदतमंद:ताजुश्शरिया का उर्स अकीदत के साथ मनाया गया, उलमा ने बताया इल्मी योगदान
    Next Article
    सेन्ट जॉन्स गर्ल्स स्कूल में स्थापना दिवस व पुरस्कार समारोह:मुख्य अतिथि बोले- अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment