Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम-प्रसंग में सुलह के बाद प्रेमिका ने किया सुसाइड:कुशीनगर में फंदे से लटका मिला शव, एक साथ घूमते पकड़े जाने पर हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में प्रेम-प्रसंग में सुलह के बाद प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह कमरे में युवती का शव फंदे से लटका मिला। युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में परिजनों के बीच विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचने पर थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई थी। मृतक युवती युवक से शादी करना चाहती थी। युवक का परिवार इसके लिए राजी नहीं था। शादी से इनकार युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामले की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवती के के भाई ने प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामला रामकोला थाना क्षेत्र के मांडेराय गांव का बताया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए- घरवालों ने प्रेमी-प्रेमिका को साथ में घूमते पकड़ा था जानकारी के अनुसार, युवती का पडरौना कोतवाली निवासी युवक से प्रेम संबंध था। बीते दिन दोनों को एक साथ घूमते हुए परिजनों ने पकड़ लिया था। जब प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 की टीम ने रामकोला थाने को सूचित किया, जिसके बाद थाने से दो कांस्टेबल मांडेराय पहुंचे। वे प्रेमी को थाने ले आए और प्रेमिका के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया और उन्हें घर वापस भेज दिया था। प्रेमी से शादी करना चाहती थी युवती बताया जा रहा है कि प्रेमिका प्रेमी से शादी करना चाहती थी, जबकि प्रेमी पक्ष शादी करने से इनकार कर रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने फाटक खोला, तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल रामकोला थाने को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थानेदार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमिका के भाई ने प्रशासन से प्रेमी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर से 3 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार:700 से अधिक फर्जी खातों से 67 करोड़ की ठगी, MSME-GST के जरिए खुलवाते थे करंट अकाउंट
    Next Article
    रामायण में भगवान परशुराम के रोल में भी दिखेंगे रणबीर:एक्टर ने खुद किया कन्फर्म, बोले- यह किरदार निभाना भी मेरे लिए खास अनुभव रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment