Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी के घर परिजनों के साथ बारात लेकर पहुंची युवती:बैनर लेकर में लिखा- ‘दुल्हन लेकर आई बरात’; 7 साल से प्रेम प्रसंग

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के कांधला कस्बे के एलम में गुरुवार को उस समय मामला चर्चा का विषय बन गया, जब देहरादून की एक युवती मां और बहन समेत नौ परिजनों को लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती और उसके परिजनों के हाथों में बैनर था, जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बरात’। युवती के अचानक पहुंचने से युवक के परिवार में हलचल मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी युवती बीएससी की छात्रा है, जबकि उसका प्रेमी मर्चेंट नेवी में तैनात है। युवती का कहना है कि दोनों के बीच पिछले करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की बातचीत बंद थी। इसी दौरान युवती को पता चला कि युवक की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई है और दो दिन बाद उसकी शादी होने वाली है। परिजनों को लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवक की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह मां, बहन समेत नौ परिजनों को लेकर एलम स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई। हाथों में बैनर लेकर पहुंची युवती को देखने के लिए मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 3-लाख लोगों को 24 घंटे नहीं मिलेगा पानी:रामबाग पर शिफ्ट होगी पाइपलाइन, जलकल विभाग करेगा टैंकर से सप्लाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सामूहिक विवाह में कल 400 जोड़े लेंगे फेरे:18 कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा विवाह पंडाल, 400 कर्मचारी जुटे तैयारियों में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment