Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 3-लाख लोगों को 24 घंटे नहीं मिलेगा पानी:रामबाग पर शिफ्ट होगी पाइपलाइन, जलकल विभाग करेगा टैंकर से सप्लाई

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में यमुनापार क्षेत्र के करीब तीन लाख लोगों को शुक्रवार शाम से शनिवार तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम शुक्रवार सुबह 10 बजे रामबाग चौराहे के पास पानी की पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम शुरू करेगी। इसके चलते शुक्रवार सुबह की जलापूर्ति के बाद से शनिवार दोपहर 3 बजे तक क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जलकल विभाग ने प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर लोग विभाग के टोल फ्री नंबर और कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। मेट्रो कॉरिडोर के लिए शिफ्ट होगी 600 मीटर पाइपलाइन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके तहत यमुना पर करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण भी चल रहा है। रामबाग चौराहे से मेट्रो ट्रैक गुजरने के कारण यहां जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़ी पानी की पाइपलाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि करीब 600 मीटर लंबी पाइपलाइन को शिफ्ट करने का काम शुक्रवार सुबह की जलापूर्ति के बाद शुरू होगा। यह काम शनिवार दोपहर 3 बजे तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस दौरान यमुनापार क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर के आसपास का क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी, श्याम विहार कॉलोनी, सौदान सिंह डिग्री कॉलेज, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास कॉलोनी और नगला बिहारी में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें कॉल जलकल विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने लोगों से शुक्रवार सुबह की जलापूर्ति के दौरान जरूरत के अनुसार पानी का इंतजाम करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पवन सिंह ने गाया भोजपुरी भजन:श्रीराम कथा के पंडाल में झूमें लोग; पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सराहा
    Next Article
    प्रेमी के घर परिजनों के साथ बारात लेकर पहुंची युवती:बैनर लेकर में लिखा- ‘दुल्हन लेकर आई बरात’; 7 साल से प्रेम प्रसंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment