Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में दुकानें बंद:फर्रुखाबाद में डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, मोबाइल-गैजेट पर भी रोक

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में यह बैठक संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से कराना था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह 7 बजे ट्रेजरी पर उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, पर्स, स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच, सनग्लासेस और हैंडबैग ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा, और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की दुकानें बंद रहेंगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी युक्त कंट्रोल रूम और स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों के बाहर क्लॉक रूम बनाए जाएंगे, जहाँ वे अपनी वस्तुएं सुरक्षित रख सकेंगे। अभ्यर्थियों को केवल नीला या काला पेन, प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के कक्षों और शौचालयों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक से 'नो-रिलेशन' प्रमाणपत्र प्राप्त किया जाएगा और ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों के मोबाइल नंबरों की सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ प्रत्येक पाली में 7104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा कुल 06 पालियों में आयोजित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैलीफोर्निया में बैठे भाइयों ने बेची नजूल की जमीन:DM के आदेश पर लेखपाल ने कोतवाली में बिल्डर समेत 6 पर FIR
    Next Article
    ललितपुर में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी:मास्टर ट्रेनर्स ने 2027 जनगणना कार्य की बारीकियां बताईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment