Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी:मास्टर ट्रेनर्स ने 2027 जनगणना कार्य की बारीकियां बताईं

    3 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में जनगणना 2027 को संपादित कराने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित बारीकियां बताई गईं। प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा किया गया था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान ललितपुर सदर में दो और तालबेहट नगर पंचायत में एक बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रत्येक बैच में 50 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जाना है। जिलाधिकारी ने जनगणना कर्मियों से गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लेकर जनगणना कार्य को भलीभांति संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षुओं के विरुद्ध जनगणना अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर गणना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद अब वर्ष 2027 हेतु जनगणना कार्य प्रस्तावित है। जनगणना 2027 का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 के मध्य होना है और स्वगणना का कार्य 7 मई से 21 मई 2026 के मध्य होगा। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य 2 चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में मई से जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा हाउस लिस्टिंग की जाएगी और दूसरे चरण में फरवरी 2027 तक सूचीबद्ध घरों की जनगणना की जाएगी। इस बार जनगणना ऑनलाइन सीएमएम पोर्टल पर की जाएगी, जिसमें 34 बिंदुओं पर सूचनाएं भरी जानी हैं। इसके लिए जिले में लगभग 3000 जनगणना कर्मियों को लगाया जाएगा, जिनमें 2878 प्रगणक, 488 सुपरवाइजर, 42 फील्ड ट्रेनर और 2 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार सदर एस तनवीर हसन, जनगणना प्रभारी, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक, सुपरवाइजर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में दुकानें बंद:फर्रुखाबाद में डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, मोबाइल-गैजेट पर भी रोक
    Next Article
    किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी विंध्याचल धाम में:मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment