Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूनम पंडित और दीपक गिरी का विवाह:कांग्रेस नेत्री 29 अप्रैल को बुलंदशहर में लेंगी सात फेरे, 5 मई को मेरठ में होगा रिसेप्शन

    2 hours ago

    1

    0

    दीपक गिरी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम पंडित 29 अप्रैल 2026 को बुलंदशहर में विवाह बंधन में बंधेंगे। यह विवाह समारोह बुलंदशहर जनपद में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां दोनों परिवारों में अंतिम चरण में हैं। विवाह कार्यक्रम 29 अप्रैल को संपन्न होगा। दोपहर 2 बजे घुड़चढ़ी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे बारात मवाना से बुलंदशहर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगी। यह समारोह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा। पहले देखिए तस्वीरें… दूल्हा दीपक गिरी मवाना निवासी श्री कृष्णपाल गिरी के सुपुत्र हैं। दुल्हन पूनम पंडित राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की एक जानी-मानी हस्ती हैं। पूनम पंडित "जय जवान जय किसान" से जुड़ी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रह चुकी हैं। वह इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी और संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इस विवाह को लेकर क्षेत्र में विशेष चर्चा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है। विवाह के उपरांत 5 मई 2026 को मेरठ में आशीर्वाद समारोह और प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें गणमान्य लोग, राजनीतिक नेता, रिश्तेदार और शुभचिंतक नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे। परिजनों ने बताया कि समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। अब पूरा मामला पढ़िए... दरअसल, 15 अक्टूबर को दीपक गिरी (38) की सगाई पूनम पंडित के साथ हुई थी। बुलंदशहर में सगाई के बाद पूनम और दीपक दोनों ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। तस्वीरें सामने आने के बाद पीड़ित महिला दीपक के घर पहुंच गई थी। उसने खूब हंगामा किया था। कहा कि मैं दीपक की प्रेमिका हूं। दीपक ने शादी करने का वादा किया था। वह 4 साल से उसके साथ रह रहा है। इसके बाद दीपक गिरि को पार्टी ने पद से हटा दिया। इस घटनाक्रम के बाद दीपक ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। दावा किया था कि महिला का पति भी उसके साथ आया था। दोनों मेरे परिचित हैं। दोनों मेरे घर आए थे। उनके बीच विवाद बढ़ गया था, जिसका हम लोगों ने एक घंटे तक समझौता कराया। महिला ने 26 मिनट के वीडियो जारी करके दीपक पर आरोप लगाए थे इससे पहले 17 अक्टूबर को यानी दीपक की सगाई और उसके घर पर हंगामे के बाद महिला ने फेसबुक पर 26 मिनट का वीडियोज जारी किया था। इसमें कहा था- गंगासागर इलाके के एक मकान में दीपक और हम साथ रहते थे। 2021 में हमने यह मकान लिया था। इसी मकान में दीपक गिरी ने बहुत गलत किया। पहले उसने 4 साल टार्चर किया। मुझे ब्लैकमेल किया। जोर जबरदस्ती करता था। कमरे को दिखाते हुए महिला ने कहा, यह वही बेड है, जहां 4 दिन पहले तक दीपक सोता था। लेकिन, पूनम पंडित से सगाई के बाद वह अपने कपड़े लेकर जा चुका है। मैंने घर में कुछ कैमरे लगवाए थे। इसमें एक लड़की भी आई थी। दीपक बहुत अय्याश नेता है। दीपक गिरी का काम है लड़कियों के साथ खेलना। वह ऐसी लड़कियों को ढूंढता है जो कमाती हैं और उसका खर्च उठा लेती हैं। मैंने बहुत से पैसे उसके अकाउंट में डाले हैं। उसने अपने मुंह से कबूला है कि उसने लड़की के साथ रेप किया है। पिछले 6 महीनों से वह मुझसे कह रहा था कि मैं तुम्हारे साथ ऐसे नहीं रहूंगा, पहले तलाक ले लो। इसलिए मैंने पति के खिलाफ तलाक की याचिका दाखिल कर दी। उसके बाद वह अलग रहने लगा और किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। क्योंकि, मैं दो बच्चों की मां हूं। दीपक ने छिपकर पूनम पंडित से सगाई कर ली। सपा नेता दीपक फ्रॉड निकला तो इंगेजमेंट तोड़ दूंगी: भास्कर से बोलीं पूनम पंडित दीपक के मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने पूनम पंडित से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था- मैं किसी के साथ गलत नहीं होने दूंगी। मैं औरत का दर्द समझ सकती हूं। किसी का घर उजाड़कर अपना घर नहीं बसा सकती। अगर दीपक फ्रॉड निकला तो मैं इंगेजमेंट तोड़ दूंगी। मैं खुद पीड़ित महिला के साथ जाकर FIR कराऊंगी। हंगामे के बाद दीपक गिरी का एग्रीमेंट सामने आया था महिला के हंगामा करने के बाद दीपक गिरी का महिला के साथ एक एग्रीमेंट सामने आया था। यह एग्रीमेंट 16 अक्टूबर को किया गया था। जिसमें लिखा था- महिला का अपने पति से तलाक होने के बाद दोनों शादी कर लेगें। वह किसी दूसरी लड़की के साथ शादी नहीं करेगा। महिला मेरठ के पराग दुग्ध संघ में अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मेरठ के गंगासागर में रहती हैं। आखिरी में कुछ तस्वीरें... -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... पति ने स्कूटी नहीं दिलाई तो पत्नी छोड़ गई;आगरा में बोली- बस में धक्के खाती हूं, मुझे नहीं रहना साथ 'मुझे घर से ऑफिस आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। रोजाना ऑटो और बस में धक्का-मुक्की झेलनी पड़ती है। मैंने पति से एक्टिवा दिलाने को कहा था, लेकिन नहीं दिला रहे हैं। मुझे अब उनके साथ नहीं रहना है।' ये कहना है आगरा की एक युवती का जो पति को छोड़कर छह महीने से अपने मायके में रह रही। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के बच्चे की हत्या के बाद गुुरुकुल में हवन:लखनऊ में धनतेरस पर खोला, एक बच्चा भाग गया था
    Next Article
    कानपुर में तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:सब्जी कारोबारी की मौत, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment