Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के बच्चे की हत्या के बाद गुुरुकुल में हवन:लखनऊ में धनतेरस पर खोला, एक बच्चा भाग गया था

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पारा इलाके में 21 अप्रैल को 11 साल के बच्चे दिव्यांश की गुरुकुल में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी रिश्ते में बच्चे का मामा लगता है। 15 अप्रैल को ही पिता नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने दिव्यांश का गुरुकुल में दाखिला कराया था। घटना के बाद आरोपी बच्चे को कानपुर उसके घर छोड़कर फरार हो गया था। परिजनों के हंगामे के बाद कानपुर पुलिस ने लखनऊ पुलिस की मदद से छतरपुर निवासी आरोपी सौरभ मिश्रा (27) और छतरपुर की ही उसकी गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी (23) को गिरफ्तार कर लिया। दैनिक भास्कर टीम घटना के बाद गुरुकुल पहुंचा। गुरुकुल बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर की लाइटें व पंखे चालू थे। आसपास के लोगों से बातचीत में पता चला कि बच्चे की हत्या के दूसरे दिन गुरुकुल में हवन हुआ था। इसके पहले भी एक बच्चा गुरुकुल से भाग गया था। बच्चों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी सौरभ ने पारा के डिप्टी खेड़ा स्थित शर्मा चौराहे के पास एक मकान किराए पर लेकर गुरुकुल खोला था। दैनिक भास्कर टीम वहां पहुंची तो अधिकांश घर में ताला लटका मिला। जिस घर में गुरूकुल था। वहां भी बाहर से ताला बंद था। मोहल्ले में मिले लोग इस बारे में बात नहीं करना चाहते थे। हालांकि, नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि अंदर 6-7 बच्चे रहते थे, जिन्हें कभी बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। कभी अगर छत पर आ जाए तो तुरंत नीचे बुलाकर ले जाते थे। मोहल्ले के लोगों से भी बातचीत नहीं करने देते थे, जिसकी वजह से किसी बच्चे का नाम व पते की जानकारी नहीं थी। कभी कभार बच्चों के रोने की आवाज आती थी, लेकिन कोई पूछने नहीं जाता था। हत्या के बाद सौरभ ने घर में किया हवन मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि घटना वाले दिन बच्चे का काफी शोर सुनाई दे रहा था। इसके बाद आना बंद हो गया। अगले दिन आरोपी ने घर में हवन किया। शायद आरोपी को जानकारी हो चुकी थी, इसलिए हवन करने के बाद एक महिला के साथ बाकी बच्चों को भेज दिया। महिला ने बताया कि 2025 में धनतेरस वाले दिन गुरुकुल शुरू किया था। इसके पहले एक बच्चा वहां से भाग चुका है। मकान बाहर से बंद लेकिन अंदर खुला मिला जिस घर में गुरुकुल चलता है, वह बाहर ने बंद था। अंदर देखने पर सारे दरवाजे खुले दिखे। अंदर लाइट व पंखा चालू था। बाहर लॉन में मटका और गिलास व नमकीन पड़ा था। अंदर की तरफ सारे कमरे में दरवाजे खुले थे। आरोपी सौरभ घटना के बाद घबराकर भाग गया था। जल्दबाजी में सारे बिजली उपकरण चालू रह गए। हालांकि घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया अपना गुनाह पुलिस ने आरोपी मामा और उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ की। दोनों ने जो बयान दिए, उसे सुन अफसर भी सन्न रह गए। मामा ने पुलिस को बताया- दिव्यांश गुरुकुल के नियमों का पालन नहीं कर रहा था। वह कक्षा में शोर मचाता था। बच्चों से बातें करता था। गाना गाता था और डांस करता था। उसकी शरारत देख अन्य बच्चे भी कुछ ही दिनों में उसके रंग में रंगने लगे थे। जिसे देख मुझे उससे चिढ़ आने लगी थी। इस वजह से तीन दिनों से दिव्यांश की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। सौरभ ने कबूला कि तेज धूप में दिव्यांश के कपड़े उतार कर उसे नंगे पैर छत पर खड़ा कर देता था। छाया की ओर भागने पर उसे पीटता था। दिव्यांश को छोड़ सभी बच्चों को खाना दिया जाता था। वह भूख से रोता तो डंडों से उसकी पिटाई की जाती थी। पिटाई से मौत होने के बाद छोड़कर भागा मामा आरोपी मामा ने बताया कि 21 अप्रैल रात करीब 9 बजे सभी बच्चे कमरे में सोने चले गए। मैं दिव्यांश से इतना चिढ़ गया था कि मैंने उसे रात भर पीटने की ठान ली थी। उसे एकांत जगह पर लेकर आने लगा तो वह चिल्लाने लगा, जिस पर मेरा पारा और चढ़ गया। मैंने थप्पड़, लात–घूंसे, डंडा, बेल्ट जो कुछ मिला उससे पिटाई की। रोने पर उसे घसीट कर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। उस दिन पता नहीं मुझे क्या हो गया था कि पिटाई के दौरान उसकी हालत का ख्याल ही नहीं रहा। मार खाकर वह बेहोश गया। मैं उसे छोड़ कर चला गया। सुबह देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 26वीं वाहिनी PAC में दीक्षांत परेड:595 रिक्रूट आरक्षी बने जवान, CM योगी ने वर्चुअल संबोधन में दी शुभकामनाएं
    Next Article
    पूनम पंडित और दीपक गिरी का विवाह:कांग्रेस नेत्री 29 अप्रैल को बुलंदशहर में लेंगी सात फेरे, 5 मई को मेरठ में होगा रिसेप्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment