Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी निकलने पर भी नहीं चेते अफसर:बिल्डर की मनमानी, अफसरों की खामोशी: भैरों बाजार में ढहा बैंक

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के भैरों बाजार में बैंक ढहने के बाद लोगों का गुस्सा फूटा। स्थानीय लोगों ने एडीए, नगर निगम और खनन विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगाए। कहा कि जर्जर भवनों को बिल्डर खरीदकर नियम तोड़ मॉल बना रहे हैं। क्षेत्रीय निवासी अपूर्व शर्मा ने बताया कि डेढ़ महीने पहले मॉल के बेसमेंट की खुदाई में जमीन से पानी निकल आया था। बिल्डर ने पानी सड़क पर बहा दिया, फिर भी विभागों ने संज्ञान नहीं लिया। बैंक के बगल 40 फीट तक खुदाई हुई। भैरों बगीची के लोगों का कहना है कि रात में मशीन चलने से घरों में भूकंप जैसे झटके लगते हैं। रात में ही मलबा हटाया जाता है। बिल्डर के डर से कोई बोलता नहीं। मौके पर प्रोजेक्ट बोर्ड भी लगा है। लोगों ने आरोप लगाया कि एडीए में सेटिंग का खेल है। समय रहते कार्रवाई होती तो हादसा टल जाता। अब दोषियों पर कार्रवाई की मांग हो रही है। दहशत में आ गए दुकानदार चंद्रशेखर ने बताया कि बैंक के सामने ही उनकी सैलून की दुकान है। वह दुकान में बैठे हुए थे। अचानक तेज आवाज आई। इससे डर गए। काफी देर तक बैंक के पास नहीं गए। बाद में पुलिस के आने पर देखा। पता चला कि बैंक का भवन ढह गया। कर्मचारी बाहर की तरफ भाग रहे थे। ग्राहकों को सताई लॉकर की चिंता ग्राहक मीरा ने बताया कि 40 साल से बैंक में लाॅकर है। हादसे की जानकारी पर वो आईं। उन्हें बैंककर्मियों ने लाॅकर के सही होने के बारे में बताया। तब वो वापस गईं। गांधी नगर निवासी अनुराग भी अपने भाई के साथ पहुंचे। उनका बैंककर्मियों से विवाद हो गया। वह अपना लाॅकर देखना चाहते थे। मगर हादसे की वजह से बैंक में नहीं जाने दिया। इसी तरह कई और लोग भी लॉकर की चिंता में पहुंचे और इधर-उधर भटकते दिखे। पुलिस तैनात, काम रहेगा प्रभावित उधर, हादसे की वजह से बैंक में काफी दिन काम प्रभावित रह सकता है। बगल में बेसमेंट की खुदाई की वजह से काम करना सुरक्षित नहीं है। उधर, मलबे में बैंक से संबंधित दस्तावेज और कंप्यूटर भी दब गए। बाद में कर्मचारियों ने बाकी दस्तावेजों को बाहर निकाला। हालांकि लाॅकर और करेंसी चेस्ट सुरक्षित हैं। बैंक के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SE से बोलीं महिलाएं- मीटर हटाओ वरना चूड़ी पहन लो:स्मार्ट मीटर को लेकर लगाए गए कैंप में हंगामा, पुलिस बुलाई गई
    Next Article
    SIT करेगी 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या की जांच:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 3 महिला अफसरों को जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment