Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस पर हमले के बाद नौगवां अर्जुनपुर में सन्नाटा:अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल छीनने के बाद 18 आरोपी भेजे जेल, 200 पर है एफआईआर

    3 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद पांच हजार की आबादी वाले नौगवां अर्जुनपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोर्ट से वारंट जारी होने पर रविवार को दरोगा और पुलिसकर्मी आरोपी मेहंदी हसन को गिरफ्तार करने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और वारंटी ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर उन्हीं पर तान दी। इस घटना के बाद पुलिस ने 18 लोगों को जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस की दबिश और गांव में तैनात पुलिस बल के कारण गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस घटना में आरोपी 200 लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। सन्नाटे में डूबी गलियां और बंद दरवाजे गांव में कर्फ्यू जैसा नजारा है। गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा रविवार की हिंसा की कहानी बयां कर रहा है। घरों के दरवाजे अंदर से बंद हैं। खटखटाने पर भी कोई बाहर नहीं आता। मुख्य आरोपी मेहंदी हसन का घर खुला पड़ा था, लेकिन अंदर कोई इंसान नहीं था। ऐसा लग रहा था कि घर के सदस्य जान बचाकर जल्दबाजी में भाग निकले। कुछ महिलाएं छतों से झांकती दिखीं, लेकिन जैसे ही कोई अजनबी घर की ओर कदम बढ़ाता, वे तुरंत दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लेतीं। ​जमीन और अवैध कब्जा है विवाद की जड़ बन्ने खां ने बताया कि मेहंदी हसन दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उन्होंने बताया कि पूरा विवाद एक जमीन के टुकड़े को लेकर शुरू हुआ था। विवादित जमीन पहले मेहंदी हसन के परिवार की थी, जिसे अब किसी और ने खरीद लिया है। रविवार को पुलिस मेंहदी हसन को रंगदारी और अवैध कब्जे के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान उसके परिजन और समर्थकों ने पुलिस टीम को घेर लिया और हमला कर दिया। करीब पांच पुलिसकर्मी पहुंचे थे गांव गांव में दुकान चलाने वाले शफी ने बताया कि शुरुआत में 4-5 पुलिसकर्मी आए थे, लेकिन गिरफ्तारी का विरोध देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसके बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया और पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। गांव में आज भी पुलिस तैनात है। 18 गिरफ्तार, 200 पर केस ​पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहंदी हसन, तीन महिलाओं और एक युवती सहित कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 38 नामजद और 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक महेश चंद्र सहित तीन पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हुए थे। उग्र भीड़ ने दरोगा की सरकारी पिस्टल, वायरलेस हैंडसेट और मोबाइल लूट लिए थे, जिन्हें पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के दी जा रही दबिश एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 18 लोगों को जेल भेज दिया है और बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में फोर्स तैनात और लगातार गश्त हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवर अभियंता पर सहकर्मियों का दिनदहाड़े हमला:बलरामपुर में बाढ़ खण्ड कार्यालय में CCTV कनेक्शन पहले ही कटा
    Next Article
    बरेली में स्मार्ट मीटरों से जनता परेशान:दिनभर बिजली दफ्तरों पर लग रही भारी भीड़, जरूरी काम काज छोड़कर लोग लाइनों में लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment