Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में स्मार्ट मीटरों से जनता परेशान:दिनभर बिजली दफ्तरों पर लग रही भारी भीड़, जरूरी काम काज छोड़कर लोग लाइनों में लगे

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में इन दिनों बिजली को लेकर हाहाकार है। एक ओर कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है तो दूसरी ओर स्मार्ट मीटर में खराबी की वजह से लोग अपने सारे कामकाज छोड़कर बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर है और जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सियों से नदारद रहते है। जनता सवाल कर रही है कि आखिर हमारा क्या कसूर जो स्मार्ट मीटरों के नाम पर हम पर जुर्म किये जा रहे है। रामपुर गार्डन बिजली घर पर उमड़ रहा हुजूम बरेली के रामपुर गार्डन स्थित बिजली घर में रोजाना सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग जाती है। लोग अपने जरूरी काम छोड़कर स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर पहुंच रहे है। रोजाना लोगों का 400 से 500 रूपये तक बिल आ रहा है। गरीब जनता सबसे ज्यादा बेहाल है। एक महिला जो लाइन में लगी थी उन्होंने बताया कि हम लोग स्मार्ट मीटर की वजह से बहुत ज्यादा परेशान है। बीस दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर उपभोक्ता इसी तरह बहुत सारे लोग अपनी ड्यूटी छोड़कर लाइन में लगे थे। कुछ लोगों का कहना है कि 20 दिन से मीटर में लाइट आ रही है लेकिन घर में नहीं। बिल भी जमा है। जब यहां शिकायत करने आते है तो अधिकारी कहते है अभी कुछ देर में लाइट आ जाएगी। लेकिन ऐसा कहते कहते 20 दिन हो गए है समस्या का कि ता बनी हुई है। एक और उपभोक्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर ने हम सबकी रातों की नींद छीन ली है। दिन रात परेशान हो रहे है। सुनवाई न होने से जनता में पनपता आक्रोश एक महिला ने कहा कि हम लोग बिजली दफ्तरों के चक्कर काट रहे है कोई समाधान नहीं हो रहा है, लेकिन अगर हम चोरी से बिजली जलाने लगे तो पूरी टीम पहुंच जाएगी। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बहरहाल बरेली में स्मार्ट मीटरों से जनता परेशान है और अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता मयंक शुक्ला रामपुर गार्डन स्थित बिजली घर पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्या सुनी। भीषण कटौती से जवाब देता लोगों का धैर्य वही दूसरी ओर कई कई घंटे की बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किले और अधिक बढ़ा दी है। कई जगह आलम ये है कि 20 घंटे तक बिजली गुल है। अब लोगों का धैर्य जवाब देता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस पर हमले के बाद नौगवां अर्जुनपुर में सन्नाटा:अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल छीनने के बाद 18 आरोपी भेजे जेल, 200 पर है एफआईआर
    Next Article
    हरदोई में नाबालिग को बालिग बताकर जेल भेजने का प्रयास:कोर्ट ने पुलिस की रिमांड याचिका खारिज की, उम्र 16 वर्ष निकली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment