Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस कांस्टेबल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:हाथरस में पत्नी ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। खोडा हजारी निवासी संध्या ने अपने पति बबलू सिंह, जेठ, ननद और जिठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और बदायूं में तैनात है। इस मामले में हाथरस के महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संध्या के अनुसार, उसके भाई ने रिश्ता पक्का करते समय तीन लाख रुपये नकद और टीका-लगन पर आठ लाख रुपये नकद दिए थे। इसके अतिरिक्त, 15 ग्राम सोने की चेन, आठ ग्राम की अंगूठी और घर-गृहस्थी का सामान भी दिया गया था। तहरीर में आरोप है कि इतना दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। पति बबलू सिंह, जेठ, ननद और जिठानी (जो तरसारा, थाना इगलास, अलीगढ़ के निवासी हैं) ने अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियो कार और 15 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर संध्या को घर में न रहने देने की धमकी दी गई। पीड़िता के भाइयों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि पति, जेठ और ननद ने मिलकर पीड़िता का सारा स्त्रीधन (जेवर) छीन लिया और कहा कि स्कार्पियो के पैसे लाने पर ही जेवर वापस करेंगे। पीड़िता के अनुसार, लगभग डेढ़ साल पहले पति उसे बदायूं स्थित पुलिस क्वार्टर फ्लैट नंबर 13 में ले गया। वहां भी प्रताड़ना जारी रही। उसे जान से मारने और मायके वालों पर झूठे मुकदमे लगवाने की धमकी दी जाती थी। संध्या ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले करीब दो साल से उसे मायके नहीं जाने दिया गया, जबकि पति खुद आता-जाता रहता था। घरवालों से बात भी स्पीकर ऑन कराकर अपने सामने ही करवाई जाती थी। 11 जनवरी को जब संध्या के भाई और जीजा उसे बुलाने जरीफनगर क्वार्टर पहुंचे, तो पति ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल पीड़िता के अनुसार, जब वह शिकायत लेकर थाना जरीफनगर गई, तो पति ने वहां भी भाई और जीजा का गिरेबान पकड़कर मारपीट की। इसके बाद, इस मामले में हाथरस के महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम फेरी वालों को गांव में घुसने से रोका:आगरा में युवक ने वीडियो बनाकर किया अपलोड, बोला-माहौल खराब है, गांव में मत आना
    Next Article
    बलरामपुर पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए:आर्म्स एक्ट से जुड़े अभियुक्त लंबे समय से थे फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment