Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम फेरी वालों को गांव में घुसने से रोका:आगरा में युवक ने वीडियो बनाकर किया अपलोड, बोला-माहौल खराब है, गांव में मत आना

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के फतेहपुर सीकरी के दूरा गांव में एक युवक फेरी वालों को रोककर उनका धर्म पूछता है। मुस्लिम फेरीवालों से कहता है कि गांव का माहौल खराब है। तुम इस गांव में मत आना। युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उसका चालान कर दिया है। बॉबी चौधरी नाम की आईडी पर वीडियो अपलोड हुआ है। वीडियो दो दिन पुराना बताया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक कपड़ा बेचने और कबाड़ खरीदने आए दो फेरीवालों को गली में रोकता है। वो उनसे नाम और धर्म पूछता है। मुस्लिम होने पर कहता है कि माहौल खराब है। यहां मुस्लिम की नो एंट्री है। कहीं जाओ इस गांव में मत आओ। इसके बाद वह कहता है कि पहली बार में समझाता हूं। दोबारा मिलने पर सजा देता हूं। वह दोनों युवकों से लाइसेंस भी मांगता है। फेरीवाले कहते हैं कि वो पहली बार आए हैं। इस पूरी घटना का वो वीडियो भी बना रहा है। पुलिस ने कार्रवाई की थाना फतेहपुर सीकरी प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। वीडियो बनाने वाले युवक का नाम बॉबी चौधरी है। वह उंदेरा गांव का रहने वाला है। वह कोई खास काम नहीं करता है। लगातार इस तरह के वीडियो बनाता रहता है। वीडियो का संज्ञान लेकर उसके खिलाफ शांतिभंग में चालान करके जेल भेजा जा चुका है। पहले भी बना चुका है वीडियो स्थानीय लोगों ने बताया कि बॉबी चौधरी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। इंस्टाग्राम पर उसके 46 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। वो हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ बताता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक कमेंट पाने के लिए इस तरह के वीडियो बनाता रहता है। इससे पूर्व उसने एक गैस सिलिंडर ले जा रहे युवक को ब्लैक करने वाला बताकर वीडियो डाल दिया था। इसको लेकर विवाद भी हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस ने 30 लाख की चरस पकड़ी:शहर में होनी थी सप्लाई, एक तस्कर गिरफ्तार,पहले भी जा चुका है जेल
    Next Article
    पुलिस कांस्टेबल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:हाथरस में पत्नी ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment