Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस के सामने छात्रों में जमकर लात-घूसे चले:मेरठ कॉलेज में एक-दूसरे को बेल्ट से मारा, फ्रेशर छात्र की पिटाई पर बवाल

    22 hours ago

    1

    0

    मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जमकर बवाल हो गया। छात्र पुलिसवालों के सामने ही एक-दूसरे को पीटने लगे। सिपाहियों के बीच-बचाव के बावजूद छात्र नहीं रुके। बेल्ट से जमकर पिटाई करते रहे। कॉलेज में छात्रों का बवाल देख छात्राएं सहम गईं। कई तो कॉलेज परिसर ही छोड़कर बाहर भागने लगीं। पुलिस की सूचना पर और फोर्स बुलाई गई, जिसके बाद छात्रों के दोनों गुट पर काबू पाया गया। दरअसल, ये पूरा बवाल फ्रेशर छात्र की पिटाई से शुरू हुआ था। 3 तस्वीरें देखिए… पहले दिन कॉलेज आए फ्रेशर की पिटाई पर बवाल पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, बीए फर्स्ट इयर का एक छात्र बुधवार को पहली बार मेरठ कॉलेज आया था। वह कॉलेज में बैठा था। छात्र नेता अभिनव मल्लापुर गुट के कुछ युवक उसके पास पहुंचे। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे गुट विजित तालियान के छात्र भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। छात्रों ने एक-दूसरे को गिरा-गिराकर लात-घूसों और बेल्टों से पीटा। कॉलेज में लंबे समय से छात्र नेताओं के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर झगड़ा चल रहा है। लालकुर्ती पुलिस के बाद एसपी भी कॉलेज पहुंचे छात्रों का बवाल बढ़ने की सूचना पर पहले लालकुर्ती थाना पुलिस कॉलेज पहुंची। इसके बाद भी स्थिति पूरी तरह शांत नहीं हुई। तब एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने कॉलेज में लगे CCTV कैमरों की जांच कराई। एसपी ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. युद्धवीर सिंह और चीफ प्रॉक्टर से भी घटना की जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन दोनों के अवकाश पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस कॉलेज के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी जुटाती रही। छात्र बोले- बाहरी युवक भी कॉलेज आते हैं पुलिस ने छात्र नेता अभिनव मल्लापुर और विजित तालियान समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को लालकुर्ती थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बवाल कर रहे आरोपियों में बाहरी लड़कों के होने की भी आशंका है। कुछ छात्रों ने बताया कि बाहरी युवक भी अक्सर कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद मारपीट और हंगामा करते हैं। छात्रों ने कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की। बुधवार की मारपीट में भी बाहरी युवकों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। मेरठ कॉलेज में एडमिशन के बीच मची अफरा-तफरी मेरठ कॉलेज में बुधवार को एडमिशन के लिए भी छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। बड़ी संख्या में नए छात्र कॉलेज आए हुए थे। इसी दौरान हुई मारपीट और हंगामे से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान कॉलेज में मौजूद छात्राएं भी घबरा गईं। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह स्थिति सामान्य हुई। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी जुटाई। एक महीने पहले हथियार लहराने का वीडियो सामने आया था करीब एक महीने पहले भी मेरठ कॉलेज परिसर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक हथियार लहराता दिखाई दिया था। उस मामले में पुलिस जांच के दौरान अभिनव मल्लापुर और उसके साथियों के नाम सामने आने की बात कही गई थी। मेरठ कॉलेज में इससे पहले भी छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बुधवार को फिर दो छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज में बुधवार को एडमिशन लेने पहुंचे सहारनपुर के छात्र आशु त्यागी के साथ मारपीट को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि लाइब्रेरी के अंदर पुलिस लाइन निवासी लवीश, उलखपुर निवासी हर्षित वर्मा, भावनपुर निवासी ऋषभ व परीक्षितगढ़ निवासी कार्तिक ने साथियों के साथ मिलकर छात्र आशु पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एडमिशन लेने आए छात्र से मारपीट सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर निवासी आशु त्यागी मेरठ कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अपने साथियों के साथ दाखिला लेने के लिए आया था। फार्म जमा करने के बाद वह लाइब्रेरी में चला गया था। वहीं आरोपी लविश अपने साथियों के साथ लाइब्रेरी में पहुंच गया। आरोपियों ने छात्र पर कमेंट करना शुरू कर दिया। आशु ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने छात्र की पिटाई शुरू कर दी। कॉलेज में मच गई अफरा तफरी हमले के दौरान छात्र को बचाने के लिए उसके दोस्त दक्ष चौधरी, कुशल, विजित, अभिनय व हिमांशु भी मौके पर आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसों व बेल्ट चलने लगे। मारपीट के दौरान कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं व अन्य छात्रों ने भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट कर रहे छात्रों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पुलिस के सामने बेल्ट से हमला किया। सीओ कैंट ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ छात्र पुलिस हिरासत में है। लालकुर्ती पुलिस ने अपनी ओर से आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कॉलेज प्रशासन ने बैठाई जांच पूरे मामले की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने इस पर जांच बैठा दी है। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अनिल राठी ने बताया कि पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है। जांच में यदि संबंधित छात्रों का मेरठ कॉलेज से जुड़ा होना सामने आता है तो उनके खिलाफ कॉलेज के नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संस्थान में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया - कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं या नहीं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी:डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आंधी-बारिश, कानपुर में पेल-पोड़ उखड़े:संभल में सड़कें तालाब बनीं, लखीमपुर में मंदिरों में घुसा पानी, 66 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    9वीं के छात्र को डंपर 200 मीटर घसीटता ले गया:गोरखपुर में पहिए के नीचे आने से मौत; गुस्साए गांववालों ने डंपर फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment