Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में आंधी-बारिश, कानपुर में पेल-पोड़ उखड़े:संभल में सड़कें तालाब बनीं, लखीमपुर में मंदिरों में घुसा पानी, 66 जिलों में अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह बरेली, मेरठ, संभल, मुरादाबाद और कानपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। बरेली में धूलभरी आंधी के बाद तेज बारिश हुई। कानपुर में 40 किमी की रफ्तार से हवा चली। फिर तेज बारिश शुरू हो गई। कई जगह पेड़ और पोल उखड़ गए। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। संभल में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। पानी लोगों के घरों में घुस गया। गलियों में खड़ी बाइकें आधी डूब गईं। इधर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत 40 से ज्यादा शहरों में मौसम साफ है। हालांकि, बादलों की आवाजाही भी जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 66 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। लखीमपुर खीरी में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। अमरी घाट स्थित मंदिर में पानी घुस गया है। सीढ़ियां डूब गई हैं। पीलीभीत में तेंदुए जंगलों से बाहर निकल आए हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। बारिश की तस्वीरें देखिए… आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए- यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC:भाजपा को फायदा या नुकसान; इससे क्या बदलेगा, क्या लिव-इन को भी कानूनी दर्जा मिलेगा
    Next Article
    पुलिस के सामने छात्रों में जमकर लात-घूसे चले:मेरठ कॉलेज में एक-दूसरे को बेल्ट से मारा, फ्रेशर छात्र की पिटाई पर बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment