Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस की परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत:बाइक से वाराणसी जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा देने वाराणसी जा रहे एक युवक की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना कौशांबी जिले में हुई। मृतक की पहचान पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी अनुज शर्मा (25) पुत्र अजय शर्मा के रूप में हुई है। अनुज शर्मा बुधवार सुबह वाराणसी स्थित परीक्षा केंद्र जा रहा था। सुबह करीब 5:40 बजे रिद्धि-सिद्धि गेस्ट हाउस के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में अनुज के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अनुज के पास मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल मंझनपुर भिजवाया गया। चिकित्सकों ने अनुज का उपचार शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी रही। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। अनुज आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा के स्टीकर लगी कारों का काफिला लेकर निकला हिस्ट्रीशीटर:हाईवे पर खड़ी गाड़ियों की छत पर चढ़कर की स्टंटबाजी, एक माह से है फरार
    Next Article
    हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, महिलाएं बच्चों संग धरने पर:ललितपुर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, 20 से अधिक महिलाएं शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment