Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 18 घंटे से टावर पर बैठी विवाहिता, VIDEO:पुलिस ने रातभर किया रेस्क्यू, 120 फीट ऊपर पहुंचाया बिस्किट पानी, प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया एक विवाहिता मोबाइल टावर पर 18 घंटे से बैठी हुई है। वह अपने प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी है। मंगलवार टावर पर चढ़ते देख गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए घंटों तक प्रयास चलता रहा। बुधवार सुबह तक करीब 18 घंटे गुजर जाने के बाद भी महिला टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। करीब 10 पुलिसकर्मी रातभर महिला को नीचे आने के लिए समझाते रहे। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। देर रात प्यास लगने खाने और पानी की डिमांड की। तब पुलिस कर्मियों ने 120 फीट ऊपर महिला को पानी और बिस्किट पुहंचाया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव की है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला बिहार की रहने वाली महिला की शादी साल 2006 में हुई थी। पति ट्रक चालक है। अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। करीब 4 सालों से उसका अफेयर है। महिला के प्रेमी की भी शादी हो चुकी है। वर्तमान समय में बिहार के डेहरी-ऑन-सोन क्षेत्र में निजी काम करता है। मंगलवार दोपहर विवाहिता अचानक घर से निकली और गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर पहुंचने के बाद उसने कथित प्रेमी को बुलाने की मांग शुरू कर दी। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की सुरक्षा को देखते हुए टावर के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित की गई और रेस्क्यू की तैयारी शुरू की गई। प्रेमी का मोबाइल स्विचऑफ मिला पुलिस ने महिला को शांत करने के लिए कई स्तर पर कोशिश की। कथित प्रेमी से संपर्क कराने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिलने से बातचीत नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों ने महिला से लगातार संवाद बनाए रखा और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया। रात के समय महिला को टावर पर ही बिस्किट और पानी उपलब्ध कराया गया, ताकि उसकी तबीयत खराब न हो। पूरी रात पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर डटे रहे। पुलिस बोली- सुरक्षित उतारना प्राथमिकता बुधवार सुबह तक यह घटनाक्रम जारी रहा। गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और हर कोई महिला के सुरक्षित नीचे उतरने का इंतजार करता रहा। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का पहला उद्देश्य उसकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के नीचे उतरने के बाद उससे बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़िए… वृंदावन- बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा:9 घायल, 4 की हालत गंभीर; पड़ोसी बोला- बंदर के कूदने से टूटा वृंदावन में मंगलवार शाम बांके बिहारी मंदिर के पास गली नंबर-5 में एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां श्रद्धालुओं की भीड़ थी। छज्जा गिरने से 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुधीर गोस्वामी के मकान में हुआ। पड़ोसी शिवकुमार का कहना है कि छज्जे पर पहले से दरार थी। बंदर के कूदने से गिर गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर:ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल, हरियाणा नंबर का है ट्रक
    Next Article
    गोंडा में 1,228 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थी बोले- पेपर रहा चुनौतीपूर्ण, गणित के सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment