Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, महिलाएं बच्चों संग धरने पर:ललितपुर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, 20 से अधिक महिलाएं शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर के करगन गांव में रामअवतार यादव की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दूसरे दिन बुधवार को भी धरने पर बैठे हैं। 20 से अधिक महिलाएं बच्चों के साथ कड़ी धूप में प्रदर्शन कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे धरना समाप्त नहीं करेंगी। परिजनों ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात रामअवतार यादव एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। आरोप है कि करगन गांव के पास नाले के निकट कुछ लोगों ने उन पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन रामअवतार घायल अवस्था में मिले। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर झांसी और बाद में ग्वालियर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 24 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता सरवर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। परिजनों का आरोप है कि फरार आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। वे गवाहों को प्रभावित करने और साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना में कुछ अन्य अज्ञात लोग भी शामिल थे। पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत:बाइक से वाराणसी जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी
    Next Article
    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे:महाराजगंज के मंदिरों में पूजा कर देश की प्रगति और जनकल्याण की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment