Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के स्टीकर लगी कारों का काफिला लेकर निकला हिस्ट्रीशीटर:हाईवे पर खड़ी गाड़ियों की छत पर चढ़कर की स्टंटबाजी, एक माह से है फरार

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में महंत की हत्या के प्रयास के मामले में एक माह से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को पुलिस भले ही अब तक नहीं ढूंढ सकी है, लेकिन हिस्ट्रीशीटर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपना रुतबा दिखा रहा है। हिस्ट्रीशीटर के इंस्टाग्राम पेज पर एक के बाद एक रोजाना कई रीलें पोस्ट हो रही है, लेकिन पुलिस की आंखे बंद है। पहले देखिए हिस्ट्रीशीटर के रूतबे की 3 तस्वीरें…. हिस्ट्रीशीटर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर की गई एक पोस्ट में वह भाजपा का स्टीकर लगे वाहनों के काफिले में शामिल है। भाजपा का स्टीकर लगी ब्लैक कलर की थार, स्कॉर्पियो जैसी कई लग्जरी गाड़ियां रात में सूनसान रास्तों पर दौड़ती दिख रही है, यह इलाका कानपुर कैंट का बताया जा रहा है। इसके बाद वाहनों का काफिला बीच हाईवे पर रुकता है, और पूरे हाईवे पर कतारबद्ध गाड़ियां खड़ी हो जाती है, इसके बाद हिस्ट्रीशीटर लग्जरी गाड़ियों की छत से होकर गुजरते हुए दिख रहा है। वहीं दूसरी पोस्ट में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अपने एक दर्जन साथियों के साथ एक मॉल के बाहर खड़ा है, मॉल कानपुर के कोतवाली थाने के पास स्थित बड़ा चौराहे का बताया जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर कार के बोनट पर खड़ा होकर सिगरेट के छल्ले उड़ा कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करता दिख रहा है। पोस्ट की गई रील में जब तक खड़ा है छोरा इस फील्ड में, समझ ले मैच अभी बाकी है… बैकग्रांउड सांग सुनाई दे रहा है। वहीं तीसरी रील में हिस्ट्रीशीटर एक बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिख रहा है। अब जानिए क्या था पूरा प्रकरण बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, रेप समेत कई संगीन धाराओं में शहर के विभिन्न थानों में 32 मुकदमे दर्ज है। हिस्ट्रीशीटर ने एक माह पहले केशवपुरम राणा प्रताप नगर में स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी पर हमला कर दिया था। महंत ने बताया था कि- मैं करीब 40 साल से इस आश्रम में रह रहा हूं। मेरे आश्रम के पास ही अजय ठाकुर की गर्लफ्रेंड रहती है, जो 12वीं की छात्रा है। अजय अक्सर उससे मिलने आता था, जिसका मैंने कई बार विरोध किया था। इसी बात को लेकर वह मुझसे नाराज था। बुधवार शाम अजय अपने साथियों के साथ आश्रम पहुंचा और गेट खटखटाया। जैसे ही मैंने गेट खोला, सभी ने मुझ पर हमला कर दिया। गालियां देते हुए मुझे बुरी तरह पीटने लगे। किसी तरह मैं जान बचाकर आश्रम के कमरे में पहुंचा, लेकिन इस दौरान उन्होंने बाहर से पथराव भी किया। हिस्ट्रीशीटर के एक साथी को किया था गिरफ्तार मैंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद जब मैं पुलिस के साथ मेडिकल के लिए सीएचसी जा रहा था, तभी रामलला स्कूल के पास अजय के कुछ साथी मिल गए और उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से अजय ठाकुर के एक साथी ईशू को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भाजपा का झंडा लगी थार, बुलेट समेत कुल चार वाहन बरामद किए गए थे। महंत की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, उसकी गर्लफ्रेंड और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया थ। जिसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन हिस्ट्रीशीटर को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया पेज पर तरह–तरह की रीलें पोस्ट कर रहा है। मामले में एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में तीन टीमें लगी है, इंस्टाग्राम पोस्ट की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र के अरंगी में प्रधान-सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, धन उगाही के आरोप; जांच की मांग
    Next Article
    पुलिस की परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत:बाइक से वाराणसी जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment