Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:गंभीर बीमारी से परेशान था, पुलिस कर रही मामले की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में एक 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र में रविवार को हुई। युवक गंभीर बीमारी से परेशान था। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया आग्ररु निवासी सोम प्रकाश (24 वर्ष) पुत्र सत्येंद्र कुमार पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव में था। रविवार को गाँव के समीप रेलवे ट्रैक से त्रिवेणी एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी दौरान सोम प्रकाश ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मृत्यु की खबर से परिजनों में शोक व्याप्त है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलने पर न्यूरिया थाना अध्यक्ष सुभाष मावी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया, "प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से तंग आकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बेटी को जन्म देकर मां की मौत:14 महीने पहले हुई थी शादी, भाई बोला- ठीक से इलाज नहीं कराया गया
    Next Article
    सुल्तानपुर में युवक पर तेल पिराई के दौरान हमला:दो सगे भाइयों पर FIR, पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment