Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बेटी को जन्म देकर मां की मौत:14 महीने पहले हुई थी शादी, भाई बोला- ठीक से इलाज नहीं कराया गया

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में बेटी को जन्म देने के 25 दिन बाद महिला की मौत हो गई। घर पर महिला तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि घर पर ही डिलेवरी हो गई। तब दिखाने के लिए अस्पताल नहीं ले गए। इससे हालत बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कटेरा थाना क्षेत्र के नागाइच गांव का है। साढ़े 7 महीने की डिलेवरी हुई थी जालौन के भरसूड़ा गांव निवासी कृष्णकांत यादव ने बताया- मेरी बहन प्रियंका (27) की शादी 20 फरवरी 2025 को कटेरा के नागाइच गांव निवासी राजसिंह से हुई थी। राजसिंह प्राइवेट काम करते हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को टॉर्चर किया जा रहा था। तब हम लोगों ने समझाया था। अब बहन प्रेग्नेंट थी। 8 अप्रैल को घर पर डिलेवरी हो गई। बहन ने साढ़े 7 महीने की बेटी को जन्म दिया। डिलेवरी के लिए न डॉक्टर को बुलाया और न ही दिखाने ले गए। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। 30 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां आज बहन की मौत हो गई। आरोप है कि ठीक से इलाज न कराने पर बहन की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है मेडिकल चौकी इंचार्ज मोहित राणा ने बताया कि ससुराल वाले बीमारी से प्रियंका की मौत होने की बात कह रहे हैं, जबकि मायके वाले आरोप लगा रहे हैं। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरा है। अब शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आगे की जांच कटेरा पुलिस करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया:देवरिया में प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    पीलीभीत में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:गंभीर बीमारी से परेशान था, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment