Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन:विधायक, एसपी और डीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के जिला रायफल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और खिलाड़ियों ने 22 बोर, 32 बोर तथा 12 बोर स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। 22 बोर प्रतियोगिता में माननीय वर्ग में ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय गंगवार ने प्रथम और स्वामी प्रवक्तानंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजपत्रित अधिकारी वर्ग में सहायक आयुक्त सहकारिता प्रदीप कुमार सिंह प्रथम, उपजिलाधिकारी हेमन्त चौधरी द्वितीय और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में छात्रों में सार्थक सिंह और छात्राओं में आयरा अल्वी ने पहला स्थान हासिल किया। 32 बोर प्रतियोगिता के माननीय वर्ग में अजय सिंह गंगवार प्रथम, निशांत प्रताप सिंह द्वितीय और प्रवक्ता नन्द तृतीय स्थान पर रहे। स्टेट व नेशनल वर्ग में दीपेन्द्र सिंह ने प्रथम, मो. जहांगीर ने द्वितीय और अजय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंतिमा सिंह ने प्रथम और अनीता चौधरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 12 बोर ट्रैप शूटिंग के अधिकारी वर्ग में विजय वर्धन तोमर प्रथम और जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर सिटीजन वर्ग में गजेंद्र सरीन प्रथम और सैफुल इस्लाम द्वितीय रहे। महिला वर्ग में संगीता सिंह ने प्रथम और आस्था अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को विधायक और जिलाधिकारी ने शील्ड, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 के बाद आयोजित इस प्रतियोगिता में महिलाओं और छात्र-छात्राओं की भागीदारी सराहनीय रही है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन आदेश कुमार दीक्षित ने किया। इस दौरान मैच रेफरी अय्याज अली खाँ, क्लब सदस्य मोहम्मद जहांगीर, अजय सिंह भदौरिया, सैफुल इस्लाम, मोहम्मद मियां फिरोज, दीपेंद्र सिंह चौहान, पीयूष शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, महेंद्र सरीन और अब्दुल जाहिद एडवोकेट मौजूद रहे। अंत में नगर मजिस्ट्रेट ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्सी घाट मार्ग पर दो पक्षों में हुई मारपीट:टोटो ने गाड़ी में मारी थी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने
    Next Article
    सुल्तानपुर में अंडे की दुकान पर विवाद:दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment