Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, VIDEO:मौके पर हुई मौत, खाना खाकर टहलने निकला था, घटना सीसीटीवी में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    ईद की खुशियां मनाने घर लौटे एक बेटे की जिंदगी सड़क पर खत्म हो गई। पीलीभीत के मकसूद नगर में रात के सन्नाटे को चीरती एक तेज रफ्तार कार ने 19 साल के समीर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। मकसूद नगर निवासी समीर (19) ईद मनाने के लिए घर आया हुआ था। वह बाहर रहकर फर्नीचर का काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह रोज की तरह घर के बाहर सड़क पर टहलने निकला। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी रात साबित होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिखारीपुर की तरफ से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने समीर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि समीर कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। CCTV में कैद पूरी वारदात घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कार की तेज रफ्तार और टक्कर साफ दिखाई दे रही है। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर कार नंबर और आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है। परिवार में मातम, पुलिस जांच में जुटी समीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ईद की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में चार्ज संभालते ही एक्शन में नए एसपी:पदभार ग्रहण करते ही फील्ड में उतरे, महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस
    Next Article
    अमरोहा में झूठे आरोप से आहत किसान ने खाया जहर:महिला से दुष्कर्म का लगाया गया था आरोप, जांच में SHO निलंबित; तीन आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment