Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में झूठे आरोप से आहत किसान ने खाया जहर:महिला से दुष्कर्म का लगाया गया था आरोप, जांच में SHO निलंबित; तीन आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के पौरारा गांव में 48 वर्षीय किसान पिंटू त्यागी ने दुष्कर्म के कथित झूठे आरोप से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को जहर खाने के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला 19 मार्च को सामने आया, जब गांव की एक महिला ने पिंटू त्यागी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। अगले दिन एक अन्य तहरीर में रामदास को भी आरोपी बनाया गया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई का भय दिखाया और कथित रूप से पिंटू से एक लाख रुपये तथा रामदास से करीब एक लाख 35 हजार रुपये वसूले। साथ ही रामदास को करीब 35 घंटे तक अवैध हिरासत में रखने का भी आरोप है। रामदास की शिकायत पर मामले की जांच हुई, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के आधार पर तत्कालीन थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। वहीं, झूठा आरोप लगाकर धन उगाही करने के मामले में महिला रूपवती, उसके बेटे मुकेश और सहयोगी जितेंद्र जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिंटू त्यागी ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन झूठे आरोप और सामाजिक बदनामी के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। इसी तनाव में उन्होंने यह कदम उठा लिया। थाना अध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि जहर सेवन की सूचना पर मेरठ में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, VIDEO:मौके पर हुई मौत, खाना खाकर टहलने निकला था, घटना सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    हर जरूरतमंद को मिलेगा आवास:गोरखपुर में CM का जनता दर्शन, मुख्यमंत्री ने 100 लोगों की समस्या सुनी; इलाज में आर्थिक मदद मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment