Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नाबालिग किशोरी अगवा, FIR दर्ज:युवक और महिला रिश्तेदार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक युवक ने अपनी महिला रिश्तेदार की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते 24-25 मार्च की दरमियानी रात की है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि रात करीब 2 बजे गांव का राजनेंद्र उनकी नाबालिग बेटी को घर से बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि युवक की एक महिला रिश्तेदार ने भी इसमें सहयोग किया। अगले दिन जब पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा, तो वहां मौजूद परिजनों ने सहयोग करने के बजाय उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि युवक के माता-पिता ने पीड़ित को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सुनगढ़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब किशोरी की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, "पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें किशोरी की बरामदगी के लिए सक्रिय हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी से सपा सचिव रेहान खान को राहत:हाईकोर्ट ने पलिया थाने की FIR रद्द की, विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा
    Next Article
    पीलीभीत में बिजली बिल में धोखाधड़ी का मामला:लाइनमैन के खिलाफ SP के निर्देश पर FIR, हजारों रुपए हड़पने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment