Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बिजली बिल में धोखाधड़ी का मामला:लाइनमैन के खिलाफ SP के निर्देश पर FIR, हजारों रुपए हड़पने का आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में बिजली बिल जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव मिश्रा के निर्देश पर गजरौला पुलिस ने विद्युत विभाग के एक लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर एक उपभोक्ता से हजारों रुपये हड़पने का आरोप है। शिकायतकर्ता मोहित कुमार पाल, जो खपरैल गोटिया (देशनगर) के निवासी हैं और एक निजी ऑटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर हैं, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लाइनमैन अतुल कुमार (निवासी कैच गांव) को अपना बिजली बिल जमा करने के लिए 19,500 रुपये नकद दिए थे। मोहित कुमार पाल के अनुसार, पैसे लेने के बाद जब उन्होंने रसीद मांगी, तो लाइनमैन अतुल कुमार महीनों तक टालमटोल करता रहा। उसे कभी "जेई साहब नहीं हैं" तो कभी "कल दे दूँगा" कहकर गुमराह किया गया। लगभग सात महीने बीत जाने के बाद, पीड़ित ने स्वयं बिजली विभाग जाकर पड़ताल की। तब उन्हें पता चला कि उनके द्वारा दिए गए पैसे जमा ही नहीं किए गए थे। इस धोखाधड़ी के कारण पीड़ित का बिजली बिल बढ़कर 49,581 रुपये हो गया, जिसमें भारी जुर्माना भी शामिल था। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे, तो उसने केवल समय दिया और पैसे नहीं लौटाए। मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने गजरौला पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में, पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि लाइनमैन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में नाबालिग किशोरी अगवा, FIR दर्ज:युवक और महिला रिश्तेदार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
    Next Article
    फिरोजाबाद में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत:हादसे में 4 घायल; मेला देखने जा रहे थे सभी युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment