Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बाइक टक्कर में एक की मौत:कलीनगर-माधोटांडा रोड पर 55 वर्षीय सिलाई कारीगर की मौत

    2 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत। जनपद के कलीनगर-माधोटांडा रोड पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कलीनगर निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। मोहम्मद शाहिद दिल्ली में सिलाई का काम करते थे और कुछ दिन पहले ही अपने घर कलीनगर लौटे थे। रविवार रात करीब 8 बजे वह अपनी ससुराल पूरनपुर के साहूकारा लाइन पार जाने के लिए बाइक से निकले थे। कलीनगर-माधोटांडा मार्ग पर नवदिया धनेश गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोहम्मद शाहिद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शाहिद को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मोहम्मद शाहिद को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी (CO) प्रतीक दहिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दहिया ने कहा, "मामले की जानकारी मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर और तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:दो ट्रक सीज, पांच का ऑनलाइन चालान; 3.70 लाख जुर्माना
    Next Article
    स्मार्ट मीटर पर बढ़ रह जन आक्रोश:अलीगढ़ से भाजपा की शहर विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र– चुनाव में हो सकता है नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment