Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बाइक की टक्कर से छात्र की मौत:शाहजहांपुर से रिश्तेदार की शादी में गया था, काम से घर से बाहर निकला था

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक सड़क हादसे में नौवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र शैलेश की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पीलीभीत आया था। यह घटना रविवार सुबह हुई, जिसके बाद शव को शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक शैलेश शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव का निवासी था। उसके पिता का नाम सियाराम है। शैलेश पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा क्षेत्र के बभूरा गांव में अपने कुछ रिश्तेदारों के यहां आया था। यहां छोटेलाल के बेटे सोनल बाबू की रविवार को शादी होनी थी। बताया गया है कि शनिवार को परिवार के साथ शादी की तैयारियों में शामिल होने के बाद, रविवार सुबह शैलेश किसी काम से घर से बाहर निकला। वह गांव के बाहर हाईवे पर पैदल पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शैलेश को बिलसंडा सीएचसी भेजा। परिजन उसे पीलीभीत ले जाने के बजाय शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में ही किया जा रहा है। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। शैलेश अपने माता-पिता की दो बेटियों में सबसे बड़ा भाई था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवध विश्वविद्यालय में माइनस मार्किंग सेमेस्टर प्रणाली वापस:छात्रों ने पत्र लिखकर और मिठाई बाटकर कुलपति के प्रति आभार जताया
    Next Article
    फतेहपुर में साइबर ठगी के 2.13 लाख रुपए वापस:ओटीपी और सरकारी योजना के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment