Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विश्वविद्यालय में माइनस मार्किंग सेमेस्टर प्रणाली वापस:छात्रों ने पत्र लिखकर और मिठाई बाटकर कुलपति के प्रति आभार जताया

    3 hours ago

    1

    0

    अवध विश्वविद्यालय में माइनस मार्किंग सेमेस्टर प्रणाली वापस लिए जाने पर छात्रों ने पत्र लिखकर और मिठाई बाटकर कुलपति के प्रति खुशी और आभार व्यक्त किया। पिछले कई दिनों से छात्र इस सेमेस्टर प्राणी का विरोध में आंदोलन कर रहे थे और अपना विरोध दर्ज कर रहे थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाजवादी छात्र सभा और विश्वविद्यालय के छात्र नेता राणा आशुतोष ने लगातार आंदोलन के माध्यम से कुलपति पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे। शनिवार के शाम में बैठक के बाद विश्वविद्यालय के माहौल को देखते हुए कुलपति ने नेगेटिव मार्किंग सेमेस्टर पर पूरी तरह से रोक लगा दिया। अब विश्वविद्यालय में अभी पुरानी सेमेस्टर प्रणाली पर ही परीक्षाएं होंगी ।इस आदेश के बाद विश्वविद्यालय के सभी छात्राओं में खुशी की लहर है छात्र नेता राणा आशुतोष सिंह ने कुलपति और कुल सचिव को आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि छात्र हितों में लिया गया यह निर्णय स्वागत में है विश्वविद्यालय के सभी छात्राएं कुलपति जी के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग पिछले 10 दिनों से इसके विरोध में आंदोलन कर रहे थे। रवींद्र वर्मा ने बताया कि हम सभी छात्र इस निर्णय का स्वागत करते हैं।छात्र नेता योगेश सिंह ने एप्लीकेशन लिखकर कुलपति और कुल सचिव का आभार व्यक्त किया। मालूम हो कि कुलपति द्वारा जब यह निर्देश जारी किया गया उसी दिन से छात्र नेता राणा स्टोर सिंह के नेतृत्व में विरोध शुरू हुआ और लगातार कई दिनों से सभी छात्र संगठन और विश्वविद्यालय के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आवाजों को बुलंद किया उसके पश्चात बैठक कर इस निर्णय को वापस लिया गया। छात्रों ने एक दूसरे में मिठाई बताकर खुशी का इजहार किया तथा परीक्षा नियंत्रक विनय सिंह के प्रति एप्लीकेशन लिखकर आभार व्यक्त किया। स्नातक के छात्र रुद्र प्रताप सिंह रितिक सिंह बृजेश पांडे हर्षवर्धन सिंह दीपांशु,रौनक,उत्कर्ष पांडे,हर्षवीर सिंह सौरभ यादव ,शाहिद तमाम छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार बुजुर्ग की पेड़ से टकराकर मौत:पीलीभीत में शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    पीलीभीत में बाइक की टक्कर से छात्र की मौत:शाहजहांपुर से रिश्तेदार की शादी में गया था, काम से घर से बाहर निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment