Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2027 चुनाव योगी के नेतृत्व में जीतेगी भाजपा:कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने फिरोजाबाद में किया दावा

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार शाम अपने आवास पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी और उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी। मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को 'बीमारू राज्य' की छवि से बाहर निकाला है। प्रदेश अब विकासशील और निवेशकों को आकर्षित करने वाला राज्य बन गया है। उनके अनुसार, योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और औद्योगिक निवेश के नए रास्ते खुले हैं। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता विकास कार्यों को देखते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपेगी। कैबिनेट मंत्री ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितनी बार ऐसा प्रस्ताव लाए, उसका परिणाम पहले जैसा ही होगा। जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष का काम केवल जनता को भ्रमित करना और भटकाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास पहले भी विफल रहे हैं और भविष्य में भी विपक्ष का कोई प्रस्ताव सफल नहीं होगा। राहुल गांधी द्वारा ममता बनर्जी पर लगाए गए आरोपों से जुड़े सवाल पर मंत्री जयवीर सिंह ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसके प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसलिए अपने उम्मीदवारों के समर्थन में बोलना उनकी राजनीतिक मजबूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है और उसके पास कुछ बचा नहीं है। हालांकि, चुनाव लड़ रही है तो अपने पक्ष में बयान देना स्वाभाविक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 38.650 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बना:29 अप्रैल को लहरावन कट पर होमगार्ड मंत्री उद्घाटन करेंगे, 5000 लोग जुटेंगे
    Next Article
    होमगार्ड परीक्षा में 2,956 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर:दूसरे दिन लखीमपुर में सख्त सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment